22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210907 WA0005
क्राइम

हत्या: पत्थर से कुचल कर महिला की हत्या

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण के गांधारी ब्रीज के पास रिंगरूट पर एक महिला की निर्मम हत्या किए जाने का मामला उजागर हुआ है। महिला का नाम लक्ष्मी मोहिते है और वह सावद गांव की रहने वाली बताई जा रही है। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही खड़गपाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक पवार और पुलिस निरीक्षक शरद जिने घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि मृतक लक्ष्मी मोहिते घर काम करती थी। उसकी हत्या पत्थरों से कुचल कर किया गया है। खड़गपाडा पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि हत्यारा मृतक लक्ष्मी का पति जनार्दन मोहिते हो सकता है? कारण इस घटना के बाद से जनार्दन मोहिते फरार बताया जा रहा है। फिलहाल खड़गपाडा पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश में जुट गई है।


Bundelikhabar

Related posts

मीरा भाईंदर–वसई विरार क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

Bundeli Khabar

कार्यवाही: पुलिस ने लगाए चोरों के पोस्टर

Bundeli Khabar

होली के मद्देनजर वाहन चैकिंग में पकड़ी गई साढ़े चार लाख की अंग्रेजी शराब

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!