21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211014 WA0011
मध्यप्रदेश

जिले में गहराये डी.ए.पी और यूरिया खाद संकट को लेकर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कलेक्टर से की मुलाकात।

Bundelikhabar

सागर/ब्यूरो

किसानों को पर्याप्त मात्रा में डी.ए.पी और यूरिया खाद उपलब्ध कराने की माँग।भाजपा सरकार का किसान विरोधी चहरा उजागर .सुरेन्द्र चौधरी

सागर / जिले में गहराये डी.ए.पी और यूरिया खाद के संकट को लेकर म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बुधबार तड़के जिले के कलेक्टर श्री दीपक आर्य से मुलाकात कर जिले में गहराए डी.ए.पी और यूरिया खाद के संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के किसान डी.ए.पी और यूरिया खाद सोसायटीयों में उपलब्ध न होने से परेशान हैं। जिनकी ओर शासन / प्रशासन का ध्यान नही हैं। श्री चौधरी ने कहा कि डी.ए.पी और यूरिया खाद के गहराय संकट के चलते जिले के प्रभारी मन्त्री श्री अरविन्द भदौरिया के विधानसभा क्षेत्र की अटेर सोसायटी में खाद लूटने की घटना के साथ ही केन्द्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत सबलगढ़ में खाद के ट्रक को लूटने की घटना घटित हुई हैं

जिससे सबक न लेते हुए शासन / प्रशासन ने आज दिनाँक तक डी.ए.पी और यूरिया खाद की प्रयाप्त उपलब्धता नही की है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष माह अक्टूबर में डी.ए.पी और यूरिया खाद का पर्याप्त भण्डारण कर किसानों को वितरण किया जाता हैं किंतु भाजपा सरकार में आज अन्न दाता किसान डी.ए.पी और यूरिया खाद को लेकर शासन / प्रशासन की ओर देख रहे हैं किन्तु प्रदेश सरकार को किसानों की जरा सी भी चिंता नही हैं। जिससे भाजपा सरकार का किसान विरोधी चहरा उजागर हुआ है। श्री चौधरी ने माँग करते हुए चेतावनी देते हुये कहा कि जिले के अन्न दाता किसानों को सरल एवं सुलभ तरीके से डी.ए.पी और यूरिया खाद की उपलब्धता कराई जावे अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़को पर उतरने को वाध्य होगी जिसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व शासन / प्रशासन का होगा।


Bundelikhabar

Related posts

नगर परिषद बिजावर द्वारा निविदा पर कराए जा रहे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर लोगों ने जताई आपत्ति

Bundeli Khabar

सागर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर:पूर्व मंत्री

Bundeli Khabar

हाई कोर्ट में सोमवार से फिर से शुरू होगी वर्चुअल सुनवाई

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!