23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211014 WA00082
उत्तरप्रदेश

रूर महोत्सव का आयोजन 17 अक्टूबर को

Bundelikhabar

सूर्यप्रकाश /उत्तर प्रदेश

पट्टी:तहसील क्षेत्र के रूर स्थित शहीद स्मारक पर 17 अक्टूबर को रूर महोत्सव का आयोजन किया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह होंगे।

सन 1920 में 17 अक्टूबर के दिन ही अवध किसान सभा का गठन किया गया था जिसमें क्षेत्र के एक लाख किसान एकत्रित हुए थे । अवध किसान सभा की उस बैठक में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, माताबदल पांडेय सहित ठाकुर झिंगुरी सिंह, बाबा रामचंद्र व सहदेव सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद थे। किसानों की एकजुटता और हौसला देखकर अंग्रेजी हुकूमत डर गई थी। अवध किसान सभा के 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें सूबे के ग्रामीण अभियंत्रण व समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । शहीद स्थल रूर में इस संबंध में साफ-सफाई प्रारम्भ हो गई है।


Bundelikhabar

Related posts

सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 21 जोड़े

Bundeli Khabar

सीओ,थानाध्यक्ष ने शराब पिलाने वालो पर की सख्ती

Bundeli Khabar

भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने पार्टी के कार्य और नीतियों को जन जन तक पहुँचाया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!