29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211014 WA0006
मनोरंजन

अभिनेत्री अनिता हसनंदानी ने आगामी डांस रियलिटी शो – इंडियाज़ बेस्ट डांसर – 2 को लेकर जाहिर किया अपना उत्साह

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई :अनिता हसनंदानी, भारतीय टेलीविजन की सबसे पसंदीदा हस्तियों में से एक हैं। एक अनुभवी एक्ट्रेस और अब एक प्यारी मां अनिता हसनंदानी एक सशक्त महिला हैं। ये एक्ट्रेस अक्सर अपनी भावनाओं और अनुभवों को अपने सोशल मीडिया परिवार के साथ साझा करती हैं। हाल ही में, इस एक्ट्रेस ने अपने बेटे ‘आरव’ के साथ एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक नई पैरेंट बनने के बारे बताती नजर आ रही हैं। उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुप्रतीक्षित डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर – 2 को लेकर भी अपना उत्साह जताया, जिसमें भारत का ‘बेस्ट का नेक्स्ट अवतार’ खोजा जाएगा।
इस वीडियो में वो ये कहती नजर आ रही हैं कि इस साल, मुझे सबसे अच्छा उपहार मिला, जो मैं संभवतः मांग सकती थी और वो है मेरा बेटा आरव। मैं सिर्फ उसके लिए दुनिया की सबसे अच्छी चीजें चाहती हूं। लेकिन आप जितने ज्यादा लोगों से सलाह मांगते हैं, आप निर्णय लेने में उतने ही भ्रमित होते हैं कि असल में सबसे अच्छा विकल्प क्या है!
इंडियाज़ बेस्ट डांसर – 2 को लेकर वो कहती हैं, अगर कोई एक चीज है, जिसे लेकर ज़रा भी भ्रम नहीं है, तो वो यह है कि भारत के बेस्ट डांसर्स सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज़ बेस्ट डांसर-2 में ही मिल सकते हैं। तो, हम यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि भारत का ‘बेस्ट का नेक्स्ट अवतार’ कौन बनता है, आपका क्या ख्याल है?
देश भर के बेस्ट टैलेंट को देखने के लिए इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 के सफर में 16 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे सिर्फ एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दर्शक शामिल हो सकते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

जाह्नवी कपूर ‘एनटीआर 30’ में एनटीआर जूनियर के साथ आएगी नज़र

Bundeli Khabar

संघर्षशील हैं मधुप श्रीवास्तव, लेकर आ रहे हैं ‘पलक’

Bundeli Khabar

मैं अपने जीवन में एक ऐसे मुकाम पर पहुँच गया हूँ जहाँ अच्छी कॉन्टेंट चुन सकता हूँ : अर्जुन रामपाल 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!