30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211110 WA0004
मनोरंजन

हॉरर फिल्म ‘छोरी’ 26 नवम्बर को होगी रिलीज

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : नुसरत भरुचा अभिनीत अमेज़ॅन ओरिजिनल मूवी ‘छोरी’ एक सुनसान गाँव में अपसामान्य गतिविधि से जुड़ी उनके अनुभव की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।
विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़, क्रिप्ट टीवी एवं अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, छोरी 26 नवंबर 2021 को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है।
अक्टूबर की शुरुआत में, प्राइम वीडियो ने दर्शकों को अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘छोरी’ के मोशन पोस्टर के साथ एक विसुअल ट्रीट दी थी और आज निर्माताओं ने टीज़र रिलीज़ कर दिया है जिसके जरिये छोरी की दुनिया की एक झलक साझा की गई है। टीज़र शहर से एक सुनसान गांव तक साक्षी (नुशरत भरुचा द्वारा अभिनीत) के सफ़र के बारे में है, जहां वह सभी पैरानॉर्मल चीजों का अनुभव करती है। यह फिल्म 26 नवंबर को प्राइम वीडियो पर भारत और दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों में रिलीज होने के लिए तैयार है। टीज़र में रोंगटे खड़े कर देने वाले डरावनी झलक दिखाई गयी है जिसने फ़िल्म के प्रति सभी को अधिक प्रत्याशित कर दिया है! गाँव में उनके द्वारा देखे जाने वाले सभी ड्रामा के पीछे का रहस्य ही छोरी को एक बेहद दिलचस्प वॉच बनाता है।
विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित, छोरी मराठी फिल्म लपाछपी की रीमेक है और इसमें नुसरत भरुचा की मुख्य भूमिका के साथ-साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज अहम किरदार निभा रही हैं।
निस्संदेह ‘छोरी’ एक ऐसी रोमांचक थ्रिलर होने का वादा करती है जिसे दर्शक निश्चित रूप से मिस नहीं करना चाहेंगे।

Teaser Link: https://youtu.be/_FhyBNMQEwQ


Bundelikhabar

Related posts

फ़िल्म विक्रांत रोणा में जैकलिन फ़र्नांडीस का लुक हुआ रिवील – ‘गडंग रक्कम्मा’ के किरदार में नज़र आएंगी 

Bundeli Khabar

दंगल टीवी का धार्मिक शो ‘बृज के गोपाल’ 11 अप्रैल से हुआ शुरू    

Bundeli Khabar

संगीत का एक और सितारा हुआ अस्त: नही रहे बप्पी दा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!