24.9 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1010 1013082
मध्यप्रदेश

बच्चे ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर की सिविल लाइन क्षेत्र में एक बच्चे अनमोल द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई दरअसल मामला यह है कि हंसराज नाम के व्यक्ति अपना पर्स बैंक के एटीएम में भूल गए थे जिसमें ₹4000 के साथ-साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट भी थे अनमोल को बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हंसराज का पर्स मिला जिसे अनमोल और गणेश के द्वारा सिविल लाइन थाने में जमा किया गया जिसके बाद पुलिस ने पर्स में मौजूद विजिटिंग कार्ड के दिए गए नंबर पर संपर्क करके हंसराज से संपर्क किया और हंसराज को पर्स वापस किया वही मामले में सिविल लाइन सीएसपी हिना खान का कहना है कि मूलतः दिल्ली के रहने वाले हंसराज सिविल लाइन क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकालने गए थे जहां पर वह अपने पर्स एटीएम में भूल गए थे जिसके बाद वह पर्स अनमोल नाम के बच्चे को मिला बच्चे ने तुरंत ही सिविल लाइन थाने पहुंचकर पर्स को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया वहीं पुलिस ने पर्स में मौजूद विजिटिंग कार्ड के आधार पर हंसराज से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाकर उनका पर्स वापस किया वही पर्स लौट आने वाले अनमोल और गणेश को सिविल लाइन थाने द्वारा सम्मानित भी किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

अनुभूति कैंप का हुआ आयोजन, हाथनीटोर के जंगल की कराई सैर

Bundeli Khabar

अब बिजली बिल की उगाही करेंगे स्थानीय युवक

Bundeli Khabar

केन्द्रीय जेल के बंदियों के लिये विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!