30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211009 WA0002
महाराष्ट्र

शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने भिवंडी के नई बस्ती से गिरफ्तार किया है। चोर का नाम सुफियान उर्फ सददो मलिक बागवान है और वह भिवंडी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 3 लाख 40 हजार मूल्य के 31 स्मार्ट फोन के अलावा अपराध में लिप्त एक ऑटोरिक्शा भी बरामद किया है। बताया जाता है कि 22 अगस्त के दिन मानपाड़ा के पिंपलेश्वर मंदिर के पास रामकुमार सिंह नामक व्यक्ति सुबह सड़क पर टहल रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात चोर उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। मुखबिर से मिली सूचना के बाद मानपाड़ा पुलिस ने जाल बिछाया और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादाहरि चौरे के मार्गदर्शन में पीआई अविनाश वनवे, सुरेश मदने, राजेन्द्र ख़िलारे, विजय कोली, प्रवीण किनरे एवं दीपक गडगे की टीम बनाई गई और मोबाइल चोर को भिवंडी के नई बस्ती से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि इस तरह की कई घटनाओं को सुफियान मलिक बागवान नामक चोर ने अंजाम दिया था, जिसमें मानपाड़ा पुलिस उसे तलाश रही थी।


Bundelikhabar

Related posts

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्र स्तर पर प्रोत्साहित करेंगे सुनील राणे

Bundeli Khabar

नवीन कूलिटा ओएसच्या सदरीकरणाने कुका आणणार ग्लोबल स्मार्ट टीव्ही बाजारपेठेत परिवर्तन

Bundeli Khabar

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!