21.8 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210928 WA0011 1
महाराष्ट्र

 ‘प्रवाह’ भुआल सिंह चैरिटेबल संस्था का सत्कार समारोह सम्पन्न

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : दिनांक 25 सितंबर 2021 को ‘प्रवाह’ भुआल सिंह चॅरिटेबल संस्था की ओर से सत्कार समारोह का आयोजन मालाड (पश्चिम) स्थित बजाज हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ‘प्रवाह’ के अध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह ने मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के युवा नेता सिद्धार्थ तिवारी (पौत्र: स्व. श्रीनिवास तिवारी – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मध्य प्रदेश व पुत्र: स्व. सुन्दरलाल तिवारी, पूर्व सांसद, रीवा-मध्य प्रदेश), चंद्रकांत त्रिपाठी (पूर्व मंत्री महाराष्ट्र) सहित मंच पर उपस्थित अन्य आगंतुकों का शाल और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि सिद्धार्थ तिवारी ने अपने भाषण में कहा कि उत्तर भारतीय समाज के लोग मुंबई में हृदय के धड़कन के समान हैं जो मुंबई को हमेशा अपना योगदान देते रहते हैं। सत्कार समारोह के अध्यक्ष महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी ने उत्तर भारत की संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग बहुत समझदार है और वह अपने लक्ष्य को बखूबी समझता है तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को लेकर बहुत जागरूक है। कार्यक्रम के अंत में अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि अपने उत्तर भारतीय समाज के लिए हमसे जो भी संभव होगा, हम तत्पर होकर कार्य करेंगे। तत्पश्चात देवेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

‘प्रवाह’ के सत्कार समारोह को सफल बनाने के लिए किशोर सिंह (समरस फ़ाउंडेशन), दयाशंकर सिंह, मनोज सिंह (नाहर स्टेट), बृजमोहन पाण्डेय (संपादक, नवभारत), श्रीमती सीमा सिंह, मनोज सिंह, गफूर खान, विजय पंडित, मोहम्मद सलीम चौधरी, मुन्ना मिश्रा, सुधाकर सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), लोलारक मिश्रा, विरेंद्र बहादुर सिंह, कश्मीरी, ओ.पी. गुप्ता, अमित सिंह, अनूप सिंह, सुख निधान सिंह, महेश सिंह, सतीश सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, लोकेश सिंह, प्रीतम सिंह, विशाल सिंह, अतुल सिंह एवं आशीष सिंह जैसे मुम्बई के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

भिवंडीत खड्ड्यांमुळे दुचाकीस्वाराचा अपघात ; तीन जण जखमी

Bundeli Khabar

दिवानेश्वर महादेव संस्कृत पाठशाला का शत प्रतिशत शत परिणाम घोषित

Bundeli Khabar

विकलांग डिब्बों में यात्रा कर रहे यात्रियों पर करवाई

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!