24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211228 105243 1
मध्यप्रदेश

पाटन: ओले और बारिश ने बढ़ाई ठंड गिरा पारा

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
ठंड ने एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखाना चालू कर दिया है आज सुबह से ही धूप के दर्शपरश नही हुए, दिन निकलते ही काले घने बादलों ने अपना डेरा डाल दिया, सुबह के 10 बजे नगर की गलियों में अंधेरा छाया हुआ था आलम यह था कि दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को दिन में लाइट जलानी पड़ रही थी।

आज सुबह से पाटन नगर के साथ आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश एवं ओले गिरे जिससे ठंड काफी बढ़ गई और पारा लुढक गया, लगभग एक घण्टे हुई लगातार तेज बारिश एवं ओलों के कारण फसलों को भी काफी नुकसान होने की भी संभावना जताई जा रही है।

अगर मौसम विभाग के अनुमान को मानें तो अभी फिलहाल अगले चार दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा और नए साल का स्वागत करने के लिए ठंड अपने पूरे शबाब में आएगी, लोगों को अपना बचाव स्वयं करना पड़ेगा क्योंकि कोरोना और ठंड दोनो धीरे धीरे अपना असर दिखाना चालू कर रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

पैरामेडिकल छात्र छात्राओं ने या मेडिकल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का घेराव

Bundeli Khabar

प्रभारी मंत्री ने ली क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक

Bundeli Khabar

जेल प्रहरी के पद हेतु शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट भोपाल में आज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!