26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 1 3
क्राइम

हत्या: पति,पत्नी और बहू की एक साथ उठी अर्थी

Bundelikhabar

पत्नी के गले मे चाकू से किये कई वॉर,पत्नि को मरा समझकर बहू की गला दबाकर की हत्या, खुद लगाई फांसी, माँ दुर्गा की प्रतिमा रखने गांव में था उत्साह , अचानक हुई घटना से पूरे गांव में छा गया मातम

जबलपुर/ब्यूरो

सिहोरा के गोसलपुर थानांतर्गत ग्राम कंजई में पटेल परिवार में दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसे देखकर पूरे गांव में मातम छा गया, कंजई ग्राम में रहने वाले सखाराम पटेल ओर उनका परिवार रोजाना की तरह आज सुबह उठने के बाद सखाराम अपने छोटे बेटे गोल्डी को लेकर महेंद्र के बेटे का इलाज कराने गोसलपुर गए थे, माँ और बेटी रिस्तेदारी में कटनी गए हुए थे, घर पर बड़ा बेटा महेंद्र उम्र लगभग 38 वर्ष, उसकी पत्नी नंदिनी उम्र लगभग 33 वर्ष ओर बहू रोशनी उम्र लगभग 28 वर्ष ही थे, किसी बात को लेकर जेठ महेंद्र ओर बहू रोशनी में विवाद हो रहा था, तभी महेंद्र की पत्नी नंदिनी आकर बीच बचाव करने लगी जिससे उत्तेजित होकर महेंद्र ने रसोई में रखी चाकू से अपनी पत्नी नंदिनी के गले मे हमला कर दिया जिससे उसकी पत्नी बेहोश हो गई, अपनी पत्नी को मरा समझकर महेंद्र ने अपनी बहू रोशनी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, ओर खुद फांसी पर झूल गया, तभी महेंद्र की घायल पत्नी को होश आया तो वह भागकर पड़ोसी के पास लहूलुहान हालत पर पंहुची, जिसके बाद लोगों ने उसे गंभीर हालत पर जबलपुर निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक स्थित में है, चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घर के अंदर का मंजर देखा तो सभी के होश उड़ गए, घर के अंदर हाल में महेंद्र फांसी पर लटका था, कमरे के अंदर बहू रोशनी मृत हालत में पड़ी थी, वहीं खून बिखरा पड़ा था, लोगों ने तत्काल गोसलपुर थाने में घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल सिहोरा एसडीओपी, गोसलपुर थाना प्रभारी स्टाफ सहित कंजई गांव पंहुचे, जहां से डॉग स्काईड, ओर फोरेंसिक विभाग की टीम को सूचित कर हुए मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला है, पुलिस हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने जांच में जुट गई,
घर के पास ही मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमा रखी जाती है, बैठकी होने के कारण आज माता की प्रतिमा स्थापित होनी थी, जिस कारण विधायक अजय विष्वनोई जी का आगमन कंजई हो रहा था, लेकिन सुबह 12.30 के आसपास घटी इस घटना से समूचे गांव में मातम छा गया, घटनास्थल पर समूचा गांव एकत्र हो गया, पुलिस की जांच के उपरांत शवो को पोस्टमार्टम भेजने के लिए जैसे ही घर से एक साथ दो अस्थियां निकली समूचा गांव रो पड़ा,


Bundelikhabar

Related posts

वृद्धाश्रम ब्रह्मांड में रह रहे 45 बुज़ुर्ग पड़ोसियों की हरकतों से हैं परेशान, कार्तिक देव फाउंडेशन ने सरकार से तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध किया

Bundeli Khabar

कट्टे की नोंक पर लूट

Bundeli Khabar

मंदिर प्रांगण में मिला पुजारी का शव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!