25.9 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1007 124705
मनोरंजन

मृणाल ठाकुर ने पूरी की फिल्म ‘पिप्पा’ की शूटिंग

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हाल ही फ़िल्म ‘पिप्पा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फ़िल्म की शूटिंग चंडीगढ़ और मुंबई में हुई है।
अपने सोशल मीडिया से इस बारे में जानकारी देते हुए अभिनेत्री कहती है कि इन सभी मजेदार सहयोगी के वजह से इस फिल्म में काम करना बहुत ही मज़ेदार रहा है। राधा का किरदार निभाना एक अद्भुत आनंद था। हमारे द्वारा खूबसूरती से तैयार की गई इस कला को आप सभी के द्वारा देखने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। लेकिन इससे पहले मैं ऐसे कुछ लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगी जिनका इस यात्रा को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान है।
थैंक यू टीम पिप्पा!”
बता दें कि इस फिल्म में मृणाल के साथ ईशान खट्टर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान भी मुख्य किरदार में नजर आयेंगे।
यह एक्शन से भरपूर पहली ऐसी वार  फिल्म है, जो युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ‘द बर्निंग चाफीस’ पर आधारित है। इस फिल्म में ऑस्कर विजेता ए आर रहमान का म्यूज़िक होगा। इस फिल्म का केंद्र लोकप्रिय वार टैंक है जिसे प्यार से “पिप्पा” बुलाया जाता है। पिप्पा का अर्थ है ,  एक खाली घी का डब्बा जो आसानी से पानी में तैर सकता है। यह फिल्म इस प्रतिष्ठित सेना टैंक पर केंद्रित की गयी है। 
https://www.instagram.com/p/CUrXts1txvc/?utm_medium=copy_link
आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान नज़र आयेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

गोदरेज मैजिक हैंडवॉश की ब्रांड एम्बेसडर बनीं माधुरी दीक्षित, नया टीवीसी हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

पब्लिक की डिमांड पर अरमान मलिक ले आये ‘यू’ का हिंदी संस्करण

Bundeli Khabar

आश्रम 3 की शूटिंग में बॉबी देओल की हुई तारीफ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!