संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : प्रभु श्रीराम के पोशाक उनके ससुराल नेपाल में और रावण के वेशभूषा को श्रीलंका में तैयार किया जा रहा है।
मुम्बई। अयोध्या की राम लीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के समय में कहीं पर भी रामलीला नहीं हो रही है। पिछले वर्ष दूरदर्शन के माध्यम से दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम के भक्तों ने ‘अयोध्या की रामलीला’ को अपने घरों में बैठकर देखा था और हम लोग विभिन्न जगह पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, हमने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इसका केवल यही उद्देश्य है कि भगवान श्री राम के भक्त अपने घरों में बैठकर अयोध्या की रामलीला को देख पाएं। राम के भक्तों के आशीर्वाद से ‘अयोध्या की रामलीला’ विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी और दूरदर्शन के सहयोग से यह एक ऐसी इकलौती रामलीला है जो पिछले वर्ष 14 भाषाओं में दिखाई गई थी। इस बार अयोध्या की रामलीला में श्री राम के कपड़े नेपाल उनके ससुराल से उनकी शाही ड्रेस और मुकुट बनकर आ रहे हैं। रावण का ड्रेस श्रीलंका में तैयार किया जा रहा है और उनके मुकुट पर ध्यान दिया जा रहा है। मुंबई के जाने-माने ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटील यह ड्रेस तैयार करवा रहे हैं। इस अवसर पर बीजेपी प्रवक्ता सत्य प्रकाश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी के सहयोग से पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला ने सारे रिकॉर्ड तोड़े थे और इस बार भी अयोध्या की रामलीला की भव्य तैयारी कर रहे हैं जिससे राम के भक्त अपने घरों में बैठकर रामलीला को देख पाएं। क्रिएटिव डायरेक्टर जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने बोला कि अयोध्या की रामलीला का एक ही उद्देश्य को कोरोना काल के समय में प्रभु श्रीराम के भक्त अपने घरों में बैठकर अयोध्या की रामलीला को देख पाएं। रामलीला का आयोजन विभिन्न शहरों व गांवों में होता है पर इस बार नहीं हो रही है। राम भक्त रामलीला करते हैं और हमारा यही उद्देश्य है कि अयोध्या की रामलीला अपने घर में बैठकर दूरदर्शन के द्वारा लोग देख पाएंगे। ‘अयोध्या की रामलीला’ के वाइस प्रेसिडेंट अजय बाजार ने बोला कि अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक परवेश साहिब सिंह वर्मा के मार्गदर्शन से होती है। पिछले वर्ष उन्हीं के मार्गदर्शन से और उनके आशीर्वाद से रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी है।

