19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211005 WA00062
मनोरंजन

विद्युत जामवाल ने अपने लाइव हाई-ऑक्टेन स्टंट के साथ उड़ाए सभी के होश

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,
मुम्बई : ‘सनक’ की रिलीज़ से पहले विद्युत जामवाल ने लाइव हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ सभी को स्तब्ध कर दिया है। बहुप्रतीक्षित एंटरटेनर ‘सनक – होप अंडर सीज’ के आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ की उलटी गिनती शुरू हो गयी है, जो डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। लेकिन उससे पहले अभिनेता ने एक जलती हुई एलईडी स्क्रीन को तोड़ते हुए एंट्री ली है, जिसने दर्शकों को उत्साह से भर दिया है। ‘सनक’ के निर्माताओं ने सभी को एक लाइव एक्शन का अनुभव दिया जिसमें उन्हें विद्युत जामवाल को करीब से और व्यक्तिगत रूप से देखने का मौका मिला जहाँ अभिनेता ने स्क्रीन को चकनाचूर करते हुए एक हीरोइक एंट्री ली है।

कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित ‘सनक’ में दर्शकों के सामने एक ऐसी शैली पेश की गई है, जिसे अभी तक ज़्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया है और इस फ़िल्म में विद्युत जामवाल, चंदन रॉय सान्याल, नेहा धूपिया और बंगाली स्टार रुक्मिणी मैत्रा नज़र आएंगी, जो होस्टेज ड्रामा साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। दशहरा के शुभ अवसर पर डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए पूरी तरह से तैयार, फिल्म भावनात्मक क्षणों और नेक्स्ट लेवल एक्शन से भरपुर है, क्योंकि कहानी एक अस्पताल में एक घेराबंदी के तहत सामने आती है।
विद्युत जामवाल कहते हैं कि सनक के साथ, हमने अपने दर्शकों को एक एड्रेनालाईन रश देने का फैसला किया है। मेरे द्वारा अतीत में किए गए सभी एक्शन दृश्यों से हटकर करना रोमांचक था। आपको सनक अवश्य देखनी चाहिए और साथ ही, प्यार के लिए मेरा सनकी पक्ष देखिए।

निर्माता विपुल शाह कहते हैं कि सनक – होप अंडर सीज’ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जो इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि एक आदमी अपने प्यार के लिए क्या कर सकता है और यही कहानी की जड़ है।  प्यार आपको कहाँ ले जा सकता है इसकी कोई सीमा नहीं है। हमें बंगाली सुपरस्टार रुक्मिणी मैत्रा को ‘सनक’ के माध्यम से हिंदी सिनेमा में पेश करते हुए खुशी हो रही है। फिल्म में नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ सहयोग करना बहुत अच्छा है क्योंकि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि फिल्म अच्छी चर्चा का विषय बने और साथ ही, आज के बड़े इवेंट को बखूबी पेश किया है। विद्युत जामवाल, चंदन रॉय सान्याल, नेहा धूपिया और रुक्मिणी मैत्रा अभिनीत, ‘सनक – होप अंडर सीज’ को ज़ी स्टूडियोज द्वारा सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है और यह 15 अक्टूबर से केवल डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर स्ट्रीम करेगी। यह विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन फ़िल्म है, जिसका निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है।


Bundelikhabar

Related posts

बड़े बड़े स्टार कर रहे हैं कुरैशी प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘देहाती डिस्को’ का प्रोमोशन 

Bundeli Khabar

भव्‍य काशी में रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव और शिप्रा गोयल का गाना ‘रोमांटिक राजा’

Bundeli Khabar

रोहन मेहरा और सहर बाम्बा का सिंगल ‘आदि आदि’ हिट्ज़ म्यूज़िक पर हुआ रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!