22 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220706 WA00202
मनोरंजन

रोहन मेहरा और सहर बाम्बा का सिंगल ‘आदि आदि’ हिट्ज़ म्यूज़िक पर हुआ रिलीज

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। बी-टाउन एक्ट्रेस सहर बाम्बा और टीवी एक्टर रोहन मेहरा के साथ को लेकर दर्शकों ने काफी उत्साह दिखाया था। आदि आदि गाने में इस जोड़ी की केमेस्ट्री का लुफ्त उठाने का समय आ गया है, क्योंकि यह गाना हिट्ज़ म्यूज़िक पर रिलीज़ कर गया। इस गाने को भारत की पॉप सिंगर ध्वनि भानुशाली और कंपोजर – रैपर – लिरिसिस्ट मेलो डी द्वारा गाया गया है। जबकि स्टेनली मेनिनो डी’कोस्टा ने इस वीडियो को डायरेक्ट किया है, जो देहरादून और धनोल्टी (उत्तराखंड) के कुछ अनदेखे लोकेशन्स पर शूट किया गया है।

इस गाने पर बात करते हुए सहर बाम्बा कहती हैं, “लव सॉन्ग्स मेरी पसंदीदा शैलियों में से एक हैं, और जब मैंने आदि आदि सुना तो मुझे बेहद पसंद आया, इस गाने की शूटिंग बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर की गयी है। रोहन और स्टेनली के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा।

रोहन मेहरा कहते हैं, “जिस पल से मैंने इस गाने के स्क्रैच को सुना था उसी समय यह गाना मेरी प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया। खूबसूरत जगहों पर इस गाने की शूटिंग करते समय हमने खूब एन्जॉय किया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को वीडियो में साहेर और मेरी केमेस्ट्री पसंद आएगी।

विनोद भानुशाली कहते हैं, ”ऐसे बहुत कम ही भारतीय गाने हैं, जिनमें कमर्शियल हाउस वाली वाइब्स होती हैं खासकर लव सॉन्ग। आदि आदि यह एक ऐसा ट्रैक है जो सुनने में तो आसान है परन्तु यह आपको थिरकने पर मज़बूर कर देगा।

वहीं ध्वनि भानुशाली कहती हैं, “मुझे आदि आदि का म्यूजिक बेहद पसंद था और इस ट्रैक में मेलो के साथ काम करना निश्चित रूप से एक ऐसा कोलेबोरेशन रहा जिससे जुड़कर मुझे बहुत मज़ा आया। सहर और रोहन की केमिस्ट्री और स्टेनली के वीडियो कॉन्सेप्ट और निर्देशन ने गाने के पीछे की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाया है।

इस पर बात करते हुए मेलो डी ने कहा, “मेरे लिए, ध्वनि आदि आदि के लिए बिल्कुल परफेक्ट थीं। उन्होंने गाने में जोश भर दिया और मेरी रचना की धुनों को सहजता से मिला दिया। मैं बस यही चाहता हूं कि गाने के जरिए हमने जो प्यार देने की कोशिश की है, वह हमारे दर्शकों के दिल को छू जाए।

निर्देशक स्टेनली मेनिनो डी’कोस्टा का मानना है कि जब आप ध्वनि भानुशाली और मेलो डी जैसे कलाकारों के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में तुरंत कुछ यंग, फन और वाइब्रेंट आता हैं और इसी तरह हमने ‘आदि आदि’ की कल्पना की। साहेर और रोहन के बीच की केमिस्ट्री कुछ ऐसी है जिसे दर्शकों को देखना चाहिए।
‘आदि आदी’ हिट्ज म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है।


Bundelikhabar

Related posts

आज रिलीज होगा फिल्म ‘जुगजुग जियो’ का ट्रेलर

Bundeli Khabar

विद्युत जामवाल अभिनीत ‘खुदा हाफ़िज़’ के पूरे हुए एक वर्ष, टीम ने किया सेलिब्रेट

Bundeli Khabar

मैं हमेशा से अक्षय कुमार की जबरदस्त प्रशंसक रही हूं : रकुल प्रीत सिंह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!