21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211221 WA0007
मनोरंजन

भव्‍य काशी में रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव और शिप्रा गोयल का गाना ‘रोमांटिक राजा’

Bundelikhabar

संतोष साहू

वाराणसी। भव्‍य काशी यानी वाराणसी की पावन भूमि पर ट्रेंडिंग स्‍टार खेसारीलाल यादव और पंजाब पॉप सेंशेसन शिप्रा गोयल का गाना ‘रोमांटिक राजा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे सलमान खान के लिए कोरियोग्राफी कर चुके मुद्दसर खान ने डायरेक्‍ट किया है। वहीं यह गाना बारिश, हंसी बन गए, तुम्ही आना लिखने वाले कुणाल वर्मा ने लिखा है। इससे समझा जा सकता है कि यह गाना बड़ा गाना होगा, तभी इसका इंतजार भी ऑडियंस को बेसब्री से था। यह गाना ब्‍लू बीट स्‍टूडियोज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो चुका है और वायरल भी होने लगा है।

‘रोमांटिक राजा’ जहां खेसारीलाल यादव और शिप्रा गोयल की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है, वहीं एक बार फिर मुद्दसर खान ने बता दिया कि क्‍यों वे देश के सबसे बड़े कोरियोग्राफर हैं। उन्‍होंने खेसारी और शिप्रा को अपने इशारों पर खूब नचाया है। तो कुणाल वर्मा के धुन पर अभिजीत वाघानी ने कमाल की तार छेड़ दी है, जो सीधे आपके जुबान पर चढ़ने वाली है।

आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव और शिप्रा गोयल के इस गाने का टीजर दो दिन पहले रिलीज हुआ था, जिसने मिलियन व्‍यूज का आंकड़ा पार कर दिया। इतना ही नहीं ‘रोमांटिक राजा’ टीजर टॉप 3 ट्रेंडिंग में भी आया, जो बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दें शिप्रा गोयल पंजाब से हैं, लेकिन उन्होंने पढ़ाई दिल्ली से की है। वे एक मशहूर म्यूजिक फैमली से आती हैं, जहां से उन्हें संगीत विरासत में मिला है। निर्माण मुद्दसर खान के निर्देशन में ब्लू बीट स्टूडियो ने किया है। प्रोड्यूसर इशान कपूर हैं और कंसेप्ट विवेक सिंह का है। लिरिक्स कुणाल वर्मा का है और म्यूजिक अभिजीत वघानी का है।


Bundelikhabar

Related posts

‘वलिमै’ में हुमा कुरैशी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देख फैंस कहने लगे हैं महिला एक्शन स्टार

Bundeli Khabar

अब 100 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे दफ़्तर

Bundeli Khabar

देखें, कंगना रनौत की रियलिटी शो लॉक-अप की दुनिया से एक झलक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!