19.5 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1633348935142
मध्यप्रदेश

बच्चों ने उत्साह से साइकिल चला कर पुरस्कृत हुए

Bundelikhabar

सागर / ब्युरो
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सागर स्मार्ट सिटी ने आयोजित की बच्चों की साइकिल प्रतियोगिता

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शनिवार शाम बच्चों के लिए साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन अटल पार्क में किया। इसमें बडी संख्या में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे शामिल हुए। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। अलग-अलग वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विधायक श्री शैलेंद्र जैन, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त श्री आरपी अहिरवार और स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
शनिवार दोपहर 3 बजे से ही अटल पार्क में बच्चों की संख्या बढने लगी थी। ज्यादातर बच्चों ने पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रखा था। बाकी बच्चों का रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम स्थल पर ही किया गया। इस दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल और ओपन माइक का आयोजन किया गया। कुछ बच्चों ने माइक से गाना, कविता आदि की प्रस्तुति भी दी। इसके बाद बच्चों की साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गईं और चारों वर्गों में प्रथम तीन-तीन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के साथ आए अभिभावक उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री जैन ने कहा कि साइकिल चलाने से सेहत अच्छी रहती है इसलिए सभी बच्चे रोज साइकिल चलाएं। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि सभी बच्चे साइकिल जरूर चलाएं, मैं भी चलाऊंगा।

FB IMG 1633348930007

ये बच्चे हुए पुरस्कृत
अनिमेष श्रीवास्तव, हर्ष राठौर, शिवांश मिश्रा, राघव रावत, फैज खान, मुकुल जैन, श्रेष्ठ जैन, अस्मिता दुबे, लोकेश पटेल, आरव कोकरे, आरव जैन, अस्मित जैन।


Bundelikhabar

Related posts

82 साल की बुजुर्ग महिला बनी युवाओं के लिए मिशाल

Bundeli Khabar

छतरपुर: उपवनक्षेत्रपाल राजेंद्र पस्तोर पर डीएफओ की बिशेष कृपादृष्टि

Bundeli Khabar

आदर्श आचरण संहिता का पालन नहीं करने पर होगी कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!