19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 2
क्राइम

2 अक्टूबर शुष्क दिवस पर अवैध शराब बिक्री

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर में 02 अक्टूबर गांधी जयंती पर पूरे भारत मे शुष्क दिवस रहता है ऐसे में अवैध शराब विक्रेता अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पहले से ही अवैध शराब का भंडारण कर शुष्क दिवस के दिन ऊंचे दामो पर बेचने की फिराक में रहते है इसी तारतमन्य में आज लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित एक मकान पर आबकारी कंट्रोलर जी एल मरावी के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए छापामार कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान आबकारी को बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब हाथ लगी जिसे आबकारी टीम ने जप्त करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत एक आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा है ।

आबकारी कंट्रोलर जी एल मरावी को आज शाम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लार्डगंज थाना अन्तर्ग निमाड़ गंज नारियल वाली गली के पास संजय उर्फ गुड्डा केशरवानी के घर पर बड़ी तादात में अंग्रेजी शराब एकत्र कर बेच रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल आबकारी टीम गठित कर आरोपी संजय केसरवानी के घर की तलाशी ली गयी । तलाशी के दौरान आबकारी की टीम को आरोपी के घर से अलग अलग ब्रांड की 84 बॉटल जिसमें 29 बोतल मेकडवल न.1 रम , 04 बोतल ओल्ड मंक रम , 14 बोतल बैगपाइपर , 24 बोतल रॉयल स्टैग , 09 बोतल मेकडवल न. 1 विहस्की , 04 बोतल ब्लेंडर प्राईड , कुल 84 बोतल प्रत्येक बोतल में 750 एमएल के हिसाब से कुल 63 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद कर जप्त की गई वही आरोपी संजय उर्फ गुड्डा केशरवानी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एव 34 (2) के तहत अपराध पंजी बद्ध किया गया । जप्त मदिरा की कीमत लगभग 73 200 / रुपये है ।


Bundelikhabar

Related posts

वृद्धाश्रम ब्रह्मांड में रह रहे 45 बुज़ुर्ग पड़ोसियों की हरकतों से हैं परेशान, कार्तिक देव फाउंडेशन ने सरकार से तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध किया

Bundeli Khabar

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 4 लाख की शराब जप्त

Bundeli Khabar

शासन का बुल्डोजर: अपराधी का अवैध मकान ध्वस्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!