22.3 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

व्यवसायी की खंडहर में निर्मम हत्या

Bundelikhabar

रांझी थाना क्षेत्र कपड़ा व्यवसायी की खंडहर में निर्मम हत्या,पत्थर पटक सर को कुचला,

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर जीसीएफ फैक्ट्री द्वारा बनाए गए क्वार्टर जो लंबे अरसे से खाली पड़े हैं वह अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले आरोपियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह साबित हो रहे हैं बीते दिनों इन्हीं क्वार्टर में से एक क्वार्टर में 24 वर्षीय युवती का नर कंकाल मिला था जिसकी हत्या को अंजाम उसके प्रेमी ने दिया था।

Screenshot 2021 1001 0028422

गुरुवार की सुबह 10 बजे फिर एक बार पुलिस को एक शव मिला जिसकी शिनाख्त दीपक कुलवानी के रूप में हुई जो पेशे से कपड़े का व्यापारी था रोज की तरह दीपक अपनी दुकान बंद कर 9:00 बजे करीब घर पहुंच जाया करता था लेकिन बीती रात दीपक घर नहीं पहुंचा ,वही सुबह जब मृतक की पत्नी अपने पति को ढूंढने निकली तो वैधनाथन नगर के खंडर पड़े क्वार्टर के बाहर मृतक का थैला और चार्जर पत्नी को पड़ा हुआ मिला, जहा मृतक की पत्नी ने अपने आसपास के लोगो को इसकी सूचना दी जहा क्षेत्रीय लोगो ने रांझी पुलिस को सूचना देते हुए जानकारी दी, वही सूचना पर रांझी पुलिस मौके पर पहुँची और दीपक को ढूंढने का प्रयास किया जहा पुलिस को खंडर में दीपक की रक्त रंजिस लाश मिली जिसके सर को पत्थर से बेहरमी से हत्यारो ने कुचल दिया था,वही पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है वहीं मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है की इस वारदात को आखिर किसने और किन कारणों से अंजाम दिया।


Bundelikhabar

Related posts

ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाई गई महाशिवरात्रि

Bundeli Khabar

बिजावर: 64 घट ज्वारे विसर्जन

Bundeli Khabar

हरपालपुर में राजस्व, आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!