22.1 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210930 WA0014
मनोरंजन

हाशिए पर पड़े लोगों को मुख्यधारा में लाती है शॉर्ट फिल्म ‘वल्नरेबल’, तापसी पन्नू ने भारत में किया इसे रिलीज

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,
मुम्बई : मिलानो फैशन वीक में शॉर्ट फिल्म ‘वल्नरेबल: स्कार्स दैट यू डोंट सी’ के विश्व प्रीमियर के साथ भारत को गौरवान्वित करने के बाद, अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भारत में इसे रिलीज किया। क्रिएटिव पावरहाउस शबीना खान और कुलसुम शादाब वहाब एक साथ मिलकर, लघु फिल्म को अब यूट्यूब पर स्ट्रीम कर चुके हैं।
मिलान में मिली प्रशंसा और प्यार के बाद, अब यह शॉर्ट फिल्म इस वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुका है। सुंदरता की परिभाषा को बदलते हुए  यह फिल्म समावेशिता और समानता को दर्शाती है। यह पहली भारतीय शॉर्ट फिल्म है जो सुंदरता के नियमित मानकों को अलग करने पर बनी है। इस फिल्म में विभिन्न जाति और होथुर फाउंडेशन के एसिड अटैक सर्वाइवर्स नज़र आ रहे हैं।
कुलसुम शादाब वहाब, होथुर फाउंडेशन की कार्यकारी निर्देशक और आरा लुमिएर की संस्थापक कहती हैं कि हम एक ऐसी दुनिया में पैदा हुए हैं जहां सब कुछ हमारे पहले के लोगों द्वारा चित्रित किया गया है हालाकि वे अब इस दुनिया में नहीं पर उनके द्वारा बनाए गए अलगाव के नियम अब लागू नहीं होते। वल्नरेबल हमारी स्वतंत्रता और समावेश का घोषणापत्र है। ‘कला’ और ‘समानता’ की शक्ति के माध्यम से हम करुणा, प्रेम और समझ की दुनिया का निर्माण कर सकते हैं।
फिल्म निर्माता शबीना खान कहती हैं कि हम कितनी बार अपने फैसलों का अनुमान लगाते रहते हैं क्योंकि हम सोचते हैं कि हम हैं कौन ? हमें सौंपे गए लेबल्स हमारी अभिव्यक्ति और अस्तित्व को सीमित करते हैं। हम व्यक्तिगतता का जश्न मनाना चाहते हैं और समावेशिता को यथास्थिति बनाना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक आजादी के नए युग का लुत्फ उठाएंगे।
होथुर फाउंडेशन के संस्थापक कुलसुम शादाब वहाब के आरा लुमिएर के कलेक्शन के साथ,  शबीना खान द्वारा प्रस्तुत, अरसाला कुरैशी और जस सागू द्वारा निर्देशित यह शॉर्ट फिल्म अब रिलीज़ हो चुकी है।


Bundelikhabar

Related posts

लक्ष्मी घर आई’ शो में कविता कौशिक की होगी धमाकेदार एंट्री

Bundeli Khabar

संवाद लेखक गोपाल राम की 150वीं फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ जबरदस्त हिट

Bundeli Khabar

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड में सुकृति और प्रकृति कक्कड़ ने भारत का प्रतिनिधित्व किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!