28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220902 WA00102
मध्यप्रदेश

श्री शांतिनाथ जिनालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा दश लक्षण पर्युषण पर्व

Bundelikhabar

11 / 100 SEO Score

पाटन / सजल सिंघई
जैन धर्म का पर्व दस लक्षणा पाटन नगर में जैन समुदाय द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पूजा अर्चना के साथ-साथ कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जहाँ एक ओर सुबह से पूजा अर्चना की जाती है

IMG 20220902 214919 scaled

वहीं दूसरी ओर शाम के समय बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जा रहे, मंन्दिरों को जगमगाती रोशनियों द्वारा सजाया गया है, इस तरह बड़ी धूमधाम से दस लक्षण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम शांतिनाथ जिनालय में आयोजित किया जा रहा है जो जैन धर्म अनुयायियों की एक बिशेष श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। उक्त मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन डॉ. संदीप सिंघई, आज़ाद सिंघई, अशोक संधेलीय, धन्य कुमार जैन, अतुल जैन, अक्षय बजाज, राजीव सिंघई आदि लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।

IMG 20220902 WA0010

क्या है दस लक्षण
जैन धर्म के दिगम्बर अनुयायियों द्वारा आदर्श अवस्था में अपनाये जाने वाले गुणों को दशलक्षण धर्म कहा जाता है। इसके अनुसार जीवन में सुख-शांति के लिए उत्तम क्षर्मा, मार्दव, आर्जव, सत्य, शौच, संयम, तप, त्याग, अकिंचन और ब्रह्मचर्य आदि दशलक्षण धर्मों का पालन हर मनुष्य को करना चाहिए, जैन ग्रन्थ, तत्त्वार्थ सूत्र में 10 धर्मों का वर्णन है। यह 10 धर्म है:
उत्तम क्षमा
उत्तम मार्दव
उत्तम आर्जव
उत्तम शौच
उत्तम सत्य
उत्तम संयम
उत्तम तप
उत्तम त्याग
उत्तम आकिंचन्य
उत्तम ब्रह्मचर्य
दसलक्षण पर्व पर इन दस धर्मों को धारण किया जाता है।


Bundelikhabar

Related posts

शिखर जी आंदोलन: जैन तीर्थ शिखर के लिए समाज हुआ लामबंद

Bundeli Khabar

भारतीय स्टेट बैंक ने दो बाघों को लिया गोद

Bundeli Khabar

कमलनाथ का चुनावी दौरा: संविधान बचाओ सभा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!