22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210929 WA0030
मनोरंजन

जावेद अली की सुर में अल्फैज़ खान अभिनीत ‘देखा जो ख्वाब’ म्यूजिक वीडियो लॉन्च

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘देखा जो ख्वाब’ की लॉन्चिंग बड़े ही धूमधाम के साथ मुम्बई फिल्म एकेडमी, अंधेरी में सम्पन्न हुई। जहां अलबम की पूरी टीम के साथ मशहूर संगीतकार उस्मान खान व दिलीप सेन एवं कॉमेडियन सुनील पाल की विशेष उपस्थिति रही। उसी अवसर पर मुम्बई फिल्म एकेडमी के निर्देशक अनिल चौरसिया का सत्कार किया गया। ‘देखा जो ख्वाब’ आर विजन म्यूजिक कम्पनी द्वारा रिलीज की गई है। आर विजन के संस्थापक रवींद्र सिंह ने जब इस एलबम को देखा तो उन्हें बहुत पसंद आया और तुरंत रिलीज के लिए हामी भर दी।

इस अलबम की शूटिंग लोनावाला में पूरी की गई है जहां राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस के उपाध्यक्ष मावल ता, कामशेत उपसरपंच किरण यादव, शिवली मा उपसरपंच नीलेश गायखे, बालासाहेब कुंभार और किशोर ओव्हाल ने टीम को पूरा सहयोग किया। ये सभी अलबम की लॉन्चिंग पर मुम्बई पहुंचे और दिलीप सेन व सुनील पाल से सदिच्छा भेंट की।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जावेद अली के स्वर से सजी ओवैस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘देखा जो ख्वाब’ म्यूजिक वीडियो में अल्फैज़ खान और ऐश्वर्या अनिल माने की मुख्य भूमिका है। अल्फैज़ पहले भी ओवैस प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘मैं फ़ना हो गया’ में नज़र आ चुके हैं। वहीं लोनावाला की ऐश्वर्या माने कई फैशन शो में भाग ले चुकी है और बॉलीवुड में अभिनय की रुचि रखती है। ओवैस प्रोडक्शन कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्म का निर्माण कर चुका है।

इस एलबम के संगीतकार व गीतकार आबिद जमाल, कोरियोग्राफर-डायरेक्टर कौशर शेख, डीओपी जीत भदौरिया, एडिटर राम कुमार साहनी, कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्नेहा गोगोई, मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट रहमान सैय्यद, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर किरण यादव तथा प्रोड्यूसर मोहम्मद ओवैस खान हैं।


Bundelikhabar

Related posts

शेमारूमी पर ‘गन्स ऑफ बनारस’ का डिजिटल प्रीमियर

Bundeli Khabar

फ़िल्म विक्रांत रोणा में जैकलिन फ़र्नांडीस का लुक हुआ रिवील – ‘गडंग रक्कम्मा’ के किरदार में नज़र आएंगी 

Bundeli Khabar

प्रभास-पूजा हेगड़े की ‘राधे श्याम’ से हिंदी लव एंथम ‘आशिकी आ गई’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!