27 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221130 WA0014
मनोरंजन

हिंदी फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ लॉन्च

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। लड़का जितना अधिक कमाता है शादी के समय दहेज में उसकी डिमांड वैसे ही बढ़ जाती है. ऐसी ही एक कहानी पर बनी है फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’, जिसे बड़े ही हल्के-फ़ुल्के और मज़ेदार अंदाज़ में पेश किया गया है. अब फ़िल्म का हीरो सचमुच डेढ़ लाख रुपये महीना कमाता है या नहीं, ये तो फ़िल्म देखकर ही पता चलेगा. मुम्बई के अंधेरी इलाके में ‘द रेड बल्ब स्टूडियो’ में इस फ़िल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया.
इस फिल्म के निर्देशक अभय प्रताप सिंह और निर्माता जया छेड़ा हैं. फिल्म में अखिलेंद्र मिश्रा, इश्तियाक खान, ध्रुव छेड़ा, हर्षिता पंवार, एहसान खान मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे. वहीं निर्देशक अभय प्रताप सिंह भी इस फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण रोल में दिखाई देंगे. अभय प्रताप इससे पहले ‘लापतागंज’ और ‘चिड़ियाघर’ जैसे सीरियलों में अहम भूमिकाएं निभाकर ख़्याति प्राप्त कर चुके हैं. इस फ़िल्म को अभय प्रताप सिंह के प्रोडक्शन हाउस ‘एपीएस पिक्चर्स’ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है.
फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ में ध्रुव छेड़ा बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. ध्रुव ने कहा कि ये मेरे लिए बेहद ख़ुशी की बात है कि मुझे एक ऐसी फ़िल्म के ज़रिए डेब्यू करने का मौका मिल रहा है जिसका विषय समसामयिक है और फ़िल्म में मेरा किरदार भी काफ़ी अलग है. मैंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ इस फ़िल्म में काम किया है.
निर्माता जया छेड़ा ने कहा कि मैं हमेशा से ही एक अच्छी और साफ़-सुथरी फ़िल्म बनाना चाहती थी. मुझे अभयजी द्वारा लिखा कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया. चूंकि इस फ़िल्म का विषय बहुत ही मज़ेदार और इंट्रस्टिंग है तो मुझे लगा कि क्यों न एक निर्माता के तौर पर इसी फ़िल्म से शुरुआत की जाए. मेरा मानना है कि फ़िल्म का मक़सद ही लोगों का मनोरंजन करना होता है और ‘डेढ लाख का दूल्हा’ भी पूरी तरह से मनोरंजक है. मैं आगे भी इसी तरह से मनोरंजक फ़िल्में बनाती रहूंगी.
अभय प्रताप अपनी ख़ुशी जताते हुए कहा कि भले ही मैं फ़िल्म को लेकर तिहरी भूमिका निभा रहा हूं, लेकिन इस फ़िल्म को निर्देशित करते हुए और फ़िल्म में अभिनय करते हुए मुझे काफ़ी मज़ा आया. मुझे पूरा यकीन है कि एक अलहदा विषय पर बनी यह फ़िल्म दर्शकों के दिलों को भी छुएगी. हमने एक बेहतरीन फ़िल्म बनाने की कोशिश की है.


Bundelikhabar

Related posts

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर अभिनीत ‘फोन भूत’ 15 जुलाई, 2022 में होगी रिलीज़

Bundeli Khabar

Swagger 2021 fashion show steal the attention

Bundeli Khabar

‘तलाक़’ के लिए उदित नारायण की आवाज़ को मुन्‍ना दुबे ने किया रिकॉर्ड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!