22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0927 011514
मध्यप्रदेश

पुलिस का माफिया विरोधी अभियान जोरों पर

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर में प्रशासन के माफिया विरोधी अभियान के तहत गोरखपुर के गुप्तेश्वर वार्ड में शराब माफिया टिंकू सोनकर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासन के अनुसार माफिया टिंकू सोनकर ने बिना अनुमति लिये साढ़े तीन हजार वर्गफुट भूमि पर दो मंजिला भवन का निर्माण कर लिया था।

जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की सयुंक्त कार्यवाही सुबह से ही शुरू हो गई थी. लाव-लश्कर के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी कार्यवाही करते हुये माफिया टिंकू सोनकर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

जानकारी के अनुसार फिलहाल जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की सयुंक्त कार्यवाही जारी है. कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर की जा रही कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, एसडीएम गोरखपुर दिव्या अवस्थी एवं सीएसपी आलोक शर्मा मौके पर मौजूद हैं।

एसडीएम गोरखपुर दिव्या अवस्थी के अनुसार माफिया टिंकू सोनकर पर अवैध शराब का कारोबार करने, जुआं-सट्टा खिलाने और मारपीट करने जैसे 62 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. माफिया टिंकू सोनकर द्वारा खसरा नम्बर 46 की साढ़े तीन हजार वर्गफुट भूमि पर बिना अनुमति के दो मंजिला बना लिया है. भूमि का बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये है, जबकि इस पर बनाये गये बंगले की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।


Bundelikhabar

Related posts

गाळेगाव येथील बोर्डवॉक ऍक्सिस लाप्रोमेनाड सोसायटीच्या रहिवाशांची घंटागाडी सुरू करण्याची मागणी

Bundeli Khabar

हरियाली अमावस्या पर चलाया गया अंकुर अभियान

Bundeli Khabar

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जबलपुर में शुरू हुआ बूस्टर डोज लगाने का अभियान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!