31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220910 WA0034
मध्यप्रदेश

भाजपा सरकार का श्रमिक विरोधी चहरा उजागर : सुरेन्द्र चौधरी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

वेयरहाउसिंग लॉजि.कार्पो.के सैकड़ों श्रमिकों को सौंपा जा रहा निजी हांथों में, श्रमिकों पहुंचे पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के पास, सम्पूर्ण जानकारी से कराया अवगत, पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने क्षेत्रीय प्रबन्धक, एम.डी.से की चर्चा, दी आंदोलन की चेतावनी।

सागर/ब्यूरो

मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कार्पो.के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों ने शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के पास पहुंचकर मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कार्पो.में कई वर्षों से कार्यरत सैकड़ों दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को आर.बी.एसोसिएट नामक निजी संस्था के हाथों में सौंपे जाने से अवगत कराया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने श्रमिकों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनते हुये मोके से ही मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कार्पो.के एम.डी. एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक से दूरभाष पर चर्चा कर वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को निजी हांथो में न सौंपने की कही साथ ही चौधरी ने भाजपा सरकार पर श्रमिक विरोधी होने का आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा सरकार सागर जिले सहित इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा के हजारों श्रमिकों को निजी हांथों में सौंपकर उनके मुह का निवाला छीनने पर उतारू हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी और सागर सहित प्रदेशभर के श्रमिकों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जायेगी। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,गौरव यादव, गनपत अहिरवार, विकास कुमार,आसिक सेन, नीरज आठ्या संजय विश्वकर्मा, दीपक तिवारी, निरन्जन पटेल, राम नामदेव, शिवप्रसाद पटेल, गुलाब पटेल,प्रकाश पटेल, रिंकू प्रसाद पाण्डेय, साजन चौबे, पुरषोत्तम नायक, अवदेश रजक, भूपेन्द्र अहिरवार आदि श्रमिक मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा

Bundeli Khabar

कोरोना अलर्ट: कोरोना के इस नए अवतार ने हिला दी दुनिया

Bundeli Khabar

छतरपुर: सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!