24.8 C
Madhya Pradesh
August 15, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0925 193027
उत्तरप्रदेश

गरीब कल्याण दिवस पर आयोजित जन आरोग्य मेले में भाजप व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने

Bundelikhabar

अरुणा मिश्रा/उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ़ : लालगंज के सांगीपुर ब्लॉक परिसर में चल रहे गरीब कल्याण दिवस पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता हुए आमने सामने। जमकर हुई नोक झोंक।

जानकारी के मुताबिक ब्लाक परिसर में आयोजित मेले में पहले से पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक रामपुर खास व नेता विधान मंडल दल यूपी आराधना मिश्र कार्यकर्ताओं के साथ सरकार द्वारा आयोजित मेले को सकुशल संपादित करा रहे थे। तभी भारी लाव लश्कर के साथ सांसद संगम लाल गुप्ता वहां पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उत्तेजित होकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है की सांसद के साथ आए दो कार्यकर्ताओं ने चल रहे कार्यक्रम में माइक छीनकर तोड़ दिया जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए। दोनो पक्ष के नेतागण अपने अपने कार्यकर्ता को समझाते रहे लेकिन दोनो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और हालत बेकाबू हो गया।आपसी भिड़ंत में 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना काल में लगभग दो साल बाद विद्यालय खुले छात्रों के चेहरों पर मुस्कान

Bundeli Khabar

‘कार्तिकेय 2’ का हिंदी टीजर वृंदावन के इस्कॉन में किया गया लॉन्च

Bundeli Khabar

सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्म दाह करने वाली महिला के संबंध में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर लगा आरोप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!