23.5 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210925 WA0005
मनोरंजन

हेमा शर्मा हरियाणवी गाने की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंची

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हरियाणवी गाने की शूटिंग पूरी हुई जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा शर्मा ने अभिनय किया। हेमा पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपना सिक्का जमा चुकी है। यह अभिनेत्री जब देहरादून सूट पर पहुंची तो उनकी एक झलक पाने के लिए वहां लोग पहुंचने लगे। हेमा शर्मा टीवी सीरियल अशोक सम्राट, कहां तुम कहां हम, विज्ञापन फिल्म न्यूरो लॉक, एचडीएफसी बैंक एवं फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से, वनडे जस्टिस डिलीवरी, दबंग 3 में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी है। बतौर अभिनेत्री इन दिनों उनकी काफी डिमांड है। हेमा शर्मा की हरियाणवी गीत सुपरहिट साबित हुई है, वह है विकास चौधरी के साथ विकास चौधरी हेमा तुझसे दिल प्यार करे। हाल ही में वह एक हरियाणवी गाने की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंची। इस सॉन्ग में हेमा के साथ लीड रोल विकास चौधरी कर रहे हैं। विकास चौधरी के काफी हरियाणवी प्रोजेक्ट पीआरवी प्रोडक्शन पर आ चुके हैं। पीआरवी प्रोडक्शन के बैनर वाले अवमोजा रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर आयेगा।
विकास चौधरी ने बताया कि हेमा का व्यवहार अच्छा होने के कारण उनके साथ फिर से काम करना बहुत अच्छा लगा जो जल्द ही अलगोजा रिकॉर्डर पर आएगा।


Bundelikhabar

Related posts

विनोद भानुशाली की हिट्ज़ म्यूज़िक के गीत ‘सैंया’ में चित्रांगदा सिंह और ऋषभ चौहान

Bundeli Khabar

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट की शक्तिशाली प्रदर्शन ने सितारों सहित दर्शकों का जीता दिल

Bundeli Khabar

प्रेम चोपड़ा को कृष्णा चौहान ने सौंपा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!