22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210925 WA0004
उत्तरप्रदेश

निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन

Bundelikhabar

पुस्तक पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
पट्टी : प्राथमिक विद्यालय सरायमधई में शुक्रवार को निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुस्तक पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान परशुराम ओझा ने छात्रों को तराशने के लिए शिक्षकों को नसीहत दी। कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा के अधिकार के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की गई है। वहीं उन्होंने बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का भी आह्वाहन किया और कहा कि इससे बच्चो में अनुशासन के साथ साथ शरीर भी निरोगी रहता है। प्रधानाध्यापक दयाशंकर यादव, सहायक अध्यापक जटाशंकर मिश्र, शिक्षामित्र अखिलेश मिश्र, राजशंकर मिश्र, शीतला प्रसाद तिवारी, विशाल मिश्र, श्रीराम रजक सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

विधायक सहित 27 पर मुकदमा दर्ज

Bundeli Khabar

रेल प्रबंधक को डॉ मनोज सहितअन्य गणमान्य लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar

बारंबार खबरों को प्रकाशित करने के बाद भी साईं दाता आश्रम को जाने वाली सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!