26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210925 WA0001
क्राइम

गैंगरेपः नाबालिग से 33 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 28 गिरफ्तार

Bundelikhabar

नाबालिग लड़की का 33 लोगों ने किया गैंगरेप, 28 गिरफ्तार अन्य कि तलाश जारी।

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : महाराष्ट्र की सांस्कृतिक नगरी कही जाने वाली डोंबिवली शहर में सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। यहां हैवानों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक-एक कर 30 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसमें खुद युवती का प्रेमी ही मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। डोंबिवली के भोपर की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो बनाकर जनवरी 2021 से 22 सितंबर के बीच अलग-अलग जगहों पर ले जाकर एक-एक कर 33 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एडिशनल सीपी दत्तात्रय कराले ने बताया कि बुधवार रात मुकदमा दर्ज करने के बाद 28 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें 2 नाबालिग युवक भी शामिल हैं।

डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमी सहित 28 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अन्य हैवानों की तलाश की जा रही है जो इस हैवानियत में शामिल हैं। बताया जाता है कि युवती का प्रेमी खुद वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसी के इशारे पर युवती को डोंबिवली, रबाले, बदलापुर और मुरबाड़ में ले जाकर प्रेमी के करीबी लोगों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। एडिशनल सीपी दत्तात्रय कराले ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,लड़की की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

लड़की की शिकायत पर कल्याण के डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने बताया कि ये अपराध इस वर्ष 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच अंजाम दिए गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सोनाली धोले के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।कराले ने बताया, ‘‘पीड़िता ने 33 लोगों के नाम बताए हैं,लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।


Bundelikhabar

Related posts

मंदिर प्रांगण में मिला पुजारी का शव

Bundeli Khabar

एसआई ने थाना प्रभारी को चेंबर में घुसकर मारी गोली

Bundeli Khabar

रेत व्यवसायी के अपहृत बेटे का जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!