17.2 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210924 WA0038
उत्तरप्रदेश

25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Bundelikhabar

गैंगस्टर एक्ट में वांछित, 25 हजार रू का इनामिया अभियुक्त, अवैध तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़/आसपुरदेवसरा:पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वांछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध निरंतर की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 24.09.2021 को थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 138/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त कन्हैयालाल वा देवी प्रसाद निवासी बांगरकलां, थाना करौंदीकलां, जनपद सुलतानपुर को थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के ग्राम इब्राहिमपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 220/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- कन्हैयालाल वा देवी प्रसाद निवासी बांगरकलां, थाना करौंदीकलां, जनपद सुलतानपुर, बरामदगी- 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 अजय कुमार, आरक्षी आलोक यादव, आरक्षी माधवेश राय, आरक्षी शोभित कुमार व आरक्षी सुमित सिंह थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़।


Bundelikhabar

Related posts

कलम के बेताज बादशाह, प्रतापगढ़िया शेर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश महाराज के कलम से

Bundeli Khabar

जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री

Bundeli Khabar

साफ सफाई एवं डेंगू से बचने के उपायों के लिए जागरूकता प्रचारक रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर शहर में भेजा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!