19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20230727 1704322
क्राइम

एसआई ने थाना प्रभारी को चेंबर में घुसकर मारी गोली

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

रीवा/ब्यूरो
जहाँ एक ओर पुलिस को कानून और आम आदमी का रक्षक माना जाता है तो वहीं दूसरी ऐसी घटनाएं लोगों को झकझोर कर रख देती है एक ऐसा मामला सामने आया है जहां उप निरीक्षक ने कहासुनी के दौरान टीआई को गोली मार दी है बात एक विवेचना को लेकर शुरू हुई और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की एसआई ने थाना प्रभारी को गोली मार दी जिससे की उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

रीवा के सिविल लाइन थाने में सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को उनके चेंबर में घुसकर गोली मार दी, इसके बाद खुद पर भी फायर कर लिया, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल टीआई हितेंद्र नाथ को एक मिनर्वा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद थाने में अफरातफरी मच गई, गोली कांड के बाद जैसे ही आला- अधिकारी को खबर मिली, वे मौके पर जल्द ही पहुंच गये वक्त थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था, फायरिंग की इस घटना के बाद एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए।


Bundelikhabar

Related posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की हालत गंभीर

Bundeli Khabar

अन्तर्राज्यीय सैक्स रैकेट का खुलासा

Bundeli Khabar

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 4 लाख की शराब जप्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!