29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 14
मध्यप्रदेश

इंटेलीजेंस की रिपोर्ट पर जिला पुलिस को किया गया सतर्क

Bundelikhabar

.प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी
.इंटेलिजेंस की कम्युनिटी रिपोर्ट के आधार पर किया सतर्क
.मालवा सहित महाकौशल के जिले शामिल

भोपाल/ब्यूरो
इंटेलीजेंस की कम्यूनिटी रिपोर्ट के आधार पर एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी कर जिला पुलिस को सतर्क किया गया है,सूत्रों के अनुसार प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में साम्प्रदायिकता तनाव की आशंका जाहिर की गई है, उज्जैन इंदौर से इस तरह की कुछ घटनाएं सामने आने के बाद इंटेलीजेंस ने जानकारी एकत्र की जिससे सामने यह निकल कर आया कि मालवा के कुछ जिलों के साथ मध्य क्षेत्र एवं महाकौशल के कुछ जिलों में इस तरह की गतिविधियां हो सकती हैं जिसके तहत इस साल के अंत यानी दिसंबर तक इन सभी जिलों को सतर्क रहने के लिए अलर्ट किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटेलीजेंस ने यह रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भी भेज दी है, जिसके आधार पर ग्रह बिभाग ने इन सभी जिलों के कलेक्टर को असमाजिक तत्वों पर जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया है। साथ ही पूर्व में ऐसे मामलों में आरोपित व्यक्तियों पर नज़र बनाये रखने का भी निर्देश किया गया है, हालांकि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता तथा सतर्कता के चलते ऐसी घटनाओं को पूर्व से काबू रखा गया है किंतु सतर्कता के तहत दिसंबर तक बिशेष नजर रखी जायेगी ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना घटित न हो सके।


Bundelikhabar

Related posts

आप ने लगाए मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर

Bundeli Khabar

कटनी जिले को मिला प्रदेश का सबसे नन्हा आरक्षक: उम्र मात्र पाँच बर्ष

Bundeli Khabar

सागर के विकास में बजट कभी भी बाधा नहीं बनेगा -मंत्री भूपेंद्र सिंह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!