22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210921 WA0070
मध्यप्रदेश

जिले के छात्रावास न खुलने से हजारों छात्र हो रहे परेशान

Bundelikhabar

NSUI ने नगर दण्डाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में छात्रावास  खोलने की उठाई माँग, दी आन्दोलन की चेतावनी।

सागर / ब्यूरो

जिले के छात्रावास न खुलने से हजारों छात्रों को हो रही आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए अनुसूचित जाति / जन जाति के छात्रावासो को खोलने की मांग को लेकर एन. एस. यू. आई सागर द्वारा नगर दण्डाधिकारी श्री सी. एल. वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जिले के महा विद्यालयीन, सीनियर, जूनियर छात्रावासो को एक सप्ताह के भीतर खोलने की पुरजोर माँग उठाई। सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि छात्रावासो को खोलने को लेकर शासन स्तर से स्पष्ट आदेश जारी होने के बावजूद भी आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा छात्रावासों को खोलने को लेकर आज दिनाँक तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई। परिणाम स्वरूप जिले के हजारों छात्रों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा हैं।

IMG 20210921 WA0071

ज्ञापन सौंप कर माँग की गई कि जिले के महा विद्यालयीन, सीनियर, जूनियर छात्रावासो को एक सप्ताह के भीतर खोले जाकर छात्रों को राहत दी जावे।अन्यथा की एन. एस. यू. आई द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त का घेराव किया जावेगा। इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, सागर एन. एस. यू.के अध्यक्ष संदीप चौधरी, पवन केशरवानी, रोहित वर्मा, सुनील कुमार,अफजल खान, राजा खान, खिलान सिंह आदि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

मुख्यमंत्री के आदेश की दज्जियाँ उड़ाती पशु चिकित्सालय प्रभारी

Bundeli Khabar

खाद्यान पर 5% जीएसटी के विरोध में व्यापारी

Bundeli Khabar

माँ ज्ञान दायनी का हुआ पूजन अर्चन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!