23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 4
उत्तरप्रदेश

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते धराये गए

Bundelikhabar

विजिलेंस टीम कि बड़ी कार्यवाही, शिक्षा अधिकारी रामशंकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार.

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ़ : बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, विजिलेंस टीम ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए सदर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा सदर ब्लॉक के ही जूनियर हाईस्कूल बड़ा पुरवा में कार्यरत शिक्षक प्रभाकर प्रताप सिंह से उनके चयन वेतनमान स्वीकृत करने एवं लंबित बोनस दिए जाने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। पीड़ित शिक्षक उक्त कार्य के लिए करीब 2 माह से लगातार बीईओ से अनुरोध कर रहे थे, लेकिन बीईओ बिना रिश्वत लिए काम करने तैयार नहीं थे। शिक्षक ने बीईओ के द्वारा रिश्वत की माँग की रिकार्डिंग कर ली थी। तत्पश्चात शिक्षक ने शिक्षक संगठन-यूटा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार दुबे व जिला महामंत्री नीरज सिंह से संपर्क किया। संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित शिक्षक को विजिलेंस मुख्यालय इलाहाबाद में शिकायत कर भ्रष्टाचारी को जेल भिजवाने के लिये प्रेरित किया।


शिक्षक प्रभाकर प्रताप सिंह ने पूरा प्रकरण सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक के समक्ष साक्ष्य सहित प्रस्तुत किया। विजिलेंस टीम ने प्रकरण की गोपनीय जांच करवाई। तदोपरांत आज विजिलेंस टीम ने प्रतापगढ़ में आकर छापे के लिये गुप्त जाल बिछाया और दस हजार के नोट पर पाउडर लगाकर शिक्षक को सौंपे। शिक्षक ने बीईओ से फोन पर पैसे देने के लिये बात की। बीईओ ने शिक्षक को दस हजार रुपये लेकर बुलाया। शिक्षक बीईओ के द्वारा बुलाये गए स्थान पर पहुंचे और रिश्वत के पैसे बीईओ को दिए। जैसे ही शिक्षक प्रभाकर प्रताप सिंह ने बीईओ राम शंकर को दिए, वैसे ही सिविल ड्रेस में लगे विजिलेंस की टीम के लोगों ने मौके से ही रिश्वत के नोटों सहित बीईओ सदर राम शंकर को दबोच लिया और उनके हाथ को धुलाया गया तो नोटों पर डाले गए पाउडर का रंग छूटने लगा। जिससे यह तय हो गया कि ये वही नोट है जो शिक्षक से घूंस के तौर पर बीईओ राम शंकर ने लिए थे।

IMG 20210904 WA0010 1

ब्यूरो रिपोर्ट बुंदेली न्यूज चैनल परिवार प्रतापगढ़ ब्यूरो हेड मंगलेश कुमार


Bundelikhabar

Related posts

विधान सभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

Bundeli Khabar

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत

Bundeli Khabar

300 ग्राम सोना चोरी के शक में बहनोई ने साले को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!