30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210920 WA00022
उत्तरप्रदेश

गोवध में प्रयुक्त उपकरण, गोमांश के टुकड़े, दो अपाचे मोटर साइकिल व 01 स्कार्पियों बरामद

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश

पट्टी : प्रभारी निरीक्षक श्री गणेश प्रसाद सिंह मय हमराह को आज दिनांक 19.09.2021 की रात्रि में देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर में नहर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा गोवध किया जा रहा है। इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई तो पुलिस टीम को दूर से ही देखकर वहां पर मौजूद व्यक्ति भौगोलिक स्थिति/अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस द्वारा मौके से 01 अदद स्कार्पियों, 02 अदद अपाचे मोटर साइकिल, गोमांश के कुछ टुकड़े व गोवध में प्रयुक्त कुछ उपकरण बरामद किये गये। इस संबंध में थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 339/2021 धारा 3//8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके से फऱार अभियुक्तों के चिह्निकरण/गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

बरामदगी-

  1. कुछ गोमांश के टुकड़े, 02 अदद लोहे का चापड़, 02 अदद लोहे की सुम्मी, 02 अदद लोहे की छुरी, 02 अदद अपाचे मोटर साइकिल (बिना नम्बर की),01 अदद स्कार्पियों नम्बर यूपी 32 ए0एस0 4546

पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक श्री गणेश प्रसाद सिंह, उ0नि0 श्री गिरिधर दुबे, आरक्षी विवेक मिश्रा, आरक्षी अभिषेक सिंह, आरक्षी सुशील कुमार पटेल, आरक्षी विनय यादव थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।


Bundelikhabar

Related posts

ग्राम प्रधान पर हुआ हमला

Bundeli Khabar

लखनऊ में रंगबाज की शूटिंग के दौरान पहुंची पुलिस की टीम, विनीत कुमार सिंह ने बताया कारण

Bundeli Khabar

जनसत्तादल ने फूंका कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला, जताया विरोध

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!