16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210909 WA0005
उत्तरप्रदेश

लूट की योजना बना रहे 3 अपराधी असला के साथ गिरफ्तार

Bundelikhabar

लूट की योजना बना रहे 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अदद अवैध तमंचा, 06 अदद कारतूस बरामद थाना रानीगंज

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ़ : दिनांक 03.09.2021 को थाना रानीगंज में राहुल प्रकाश तिवारी पुत्र राज नारायण तिवारी निवासी सुजहा थाना रानीगंज, प्रतापगढ़ द्वारा यह सूचना दी गई कि वह थाना क्षेत्र रानीगंज के सुलतानपुर में स्थित बैंक आफ बडौदा शाखा से मोटर साइकिल से अपने घर टाईनी शाखा खोलने के लिए जा रहा था कि रास्ते में ग्राम अतरी मुर्गी फार्म के पास दो व्यक्तियों द्वारा उसे असलहा दिखाकर रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उक्त व्यक्ति वहां रूका नहीं और अपनी जान बचाकर मौके से भागा, इस पर उक्त बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की गई, गोली मोटर साइकिल के पहिये में लगी थी, जैसे-तैसे वह वहां से भाग निकला। वादी की इस सूचना पर थाना रानीगंज पर मु0अ0सं0 469/2021 धारा 307, 286 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।


उक्त प्रकरण की विवेचना/संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा था कि इसी क्रम में, थाना रानीगंज से थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय मह हमराह को देखभाल क्षेत्र/ चेकिंग के दौरान मुखबिर खास के द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र रानीगंज के ग्राम मुआर अधारगंज में नहर के पास स्थित बगिया में कुछ व्यक्ति कोई आपराधिक घटना कारित करने के आशय से इकट्ठा हैं। इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र रानीगंज के ग्राम मुआर अधारगंज में नहर के पास स्थित बगिया से 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जब कि 02 व्यक्ति भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 03.09.2021 को हमनें योजनाबद्ध तरीके से थाना क्षेत्र रानीगंज के सुलतानपुर में स्थित बैंक आफ बडौदा शाखा से मोटर साइकिल से अपने घर जा रहे टाईनी शाखा संचालक की सूचना अपने दो अन्य साथियो को दी थी। उनके द्वारा उक्त टाईनी शाखा संचालक से लूट का प्रयास किया गया था, लूट न होने पर उनके द्वारा टाईनी शाखा संचालक पर फायरिंग भी की गई थी पर वह बच गया था। आज हम लोग यहां इकट्ठा हुए थे और कोई घटना कारित करने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। मौके से जो दो लोग फरार हो गये हैं वे हमारे वही साथी थे जिनके द्वारा उक्त टाईनी शाखा संचालक से लूट का प्रयास/फायरिंग की गई थी। मौके से फरार दोनों अभियुक्तों को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण/पंजीकृत अभियोग/गिरफ्तारी का स्थान-


मो0 गुफरान पुत्र मो0 रिजवान निवासी पूरनपूर पटखान, थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़, पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 480/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, गिरफ्तारी का स्थान- ग्राम मुआर अधारगंज में नहर के पास थाना रानीगंज, प्रतापगढ़।
रिजवान उर्फ अब्दुल रज्जाक पुत्र जान मोहम्मद निवासी पूरे चरन थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 481/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, गिरफ्तारी का स्थान- ग्राम मुआर अधारगंज में नहर के पास थाना रानीगंज, प्रतापगढ़।
अकील पुत्र वकील निवासी गम्भीरपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़, पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 482/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट,गिरफ्तारी का स्थान- ग्राम मुआर अधारगंज में नहर के पास थाना रानीगंज, प्रतापगढ़। पुलिस टीम- थानाध्यक्ष श्री अनिल कुमार पाण्डेय, उ0नि0 आर0के0 पाण्डेय, हे0कां0 इरफान अहमद, कां0 रवि सिंह व कां0 यतेन्द्र कुमार थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।


Bundelikhabar

Related posts

सरकार द्वारा आवास योजना के तहत बनाये गए आवास की दी गई चाबी

Bundeli Khabar

फर्जी आरोप लगाकर कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सरकार बनाये नया कानून – जस्टिस रविन्द्र सिंह यादव 

Bundeli Khabar

मजदूर को पीटकर किया जख्मी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!