17.2 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210918 WA0086
मनोरंजन

अनिल कपूर की भतीजी अंशुला कपूर की फैनकाइंड का नया संस्करण, खेल कार्यक्षेत्र में रखा कदम

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : अनिल कपूर की भतीजी व अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की फैनकाइंड, जिसने कई प्रशंसक, बॉलीवुड हस्तियां और चैरिटी को एक साथ लाने में जबरदस्त सराहना हासिल की है। अब एक नई पेशकश के साथ वापस आ गई है। फैनकाइंड ने अब तक देश भर में 16 से अधिक गैर सरकारी संगठनों के लिए धन जुटाया है, जिससे 30,000 से अधिक व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने में तथा प्रशंसकों को उनकी पसंदीदा सिलेब्रिटिज तक पहुंचने और उनके साथ बातचीत करने में मदद मिलती है। इस बार उन्होंने अपने मंच का विस्तार कर इसमें अब खेल टीमों और खेल हस्तियों को भी शामिल कर लिया है।
फैनकाइंड विशेष संस्करण “ब्लू जर्सी” की नीलामी करेगा जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम द्वारा 20 सितंबर को अपने पहले मैच में पहना जाएगा, ताकि गिवइंडिया के मिशन “वैक्सीनेशन फॉर ऑल” के लिए धन जुटाया जा सके। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा विशेष संस्करण “ब्लू जर्सी” बनाई गई है ताकि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का गौरव कर सके, जो वास्तविक कोविड योद्धा हैं। जर्सी पर खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ भी होंगे। 20 सितंबर से शुरू होने वाली नीलामी फैनकाइंड की वेबसाइट पर 2 अक्टूबर 2021 तक चलेगी और सभी प्रशंसकों के लिए “2 प्लेयर जर्सी” के 11 सेट तक बोली लगाने के लिए खुली होगी। 5 उच्चतम बोलीदाताओं के साथ एक क्लोज्ड बोली प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2021 को कुछ खिलाड़ी सेटों के लिए ज़ूम पर लाइव होगी।
फैनकाइंड की संस्थापक अंशुला कपूर कहती हैं कि फैनकाइंड की फिलोसॉफी “ग्रेट एक्सपीरियंस फॉर द ग्रेटर गुड” है और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ हमारी साझेदारी से बेहतर और क्या हो सकता है, जहां वे एक विशेष संस्करण ब्लू जर्सी दान करके फ्रंटलाइन योद्धाओं का सम्मान करेंगे। भारत में टीकों की तैनाती के लिए धन जुटाने में Fankind.org/RCB पर नीलामी की जाएगी। हमारे परोपकारी भागीदार गिवइंडिया अपने “वैक्सीनेशन फॉर ऑल” मिशन के माध्यम से टीकाकरण अभियान को अंजाम देने में हमारी मदद करेंगे।
नीलामी के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग भारत में उन गरीब समुदायों के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाने के लिए, टीकों की खरीदी के लिए किया जाएगा, जिनके पास कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों तक जाने की पहुंच नहीं है।
फैनकाइंड के बारे में आपको बता दें कि अंशुला कपूर द्वारा स्थापित, fankind.org भारत में अपनी तरह का पहला ऑनलाइन फंड राइजिंग मंच है जो प्रशंसकों के लिए सेलिब्रिटी अनुभवों को क्यूरेट करने पर केंद्रित है जो पूरे भारत में चैरिटी के लिए धन जुटाने में मदद करते हैं। इस तरह, प्रशंसक अपने सपनों का जीते जी अनुभव लेते हैं। मशहूर हस्तियां और ब्रांड उन समर्थन कारणों से जीतते हैं जिनके बारे में वे पैशनेट होते हैं और चैरिटी आसानी से धन जुटाकर जीत जाती है। फैनकाइंड ने विभिन्न क्षेत्रों में 16 से अधिक गैर सरकारी संगठनों के लिए सफलतापूर्वक धन जुटाया है, जिन्होंने पूरे भारत में 30,000 से अधिक व्यक्तियों के जीवन को सीधे प्रभावी और बेहतर बनाया है।


Bundelikhabar

Related posts

निर्देशक नभ कुमार राजू का एक्टिंग इंस्टिट्यूट ‘हॉली रिवर इंटरनेशनल फिल्म स्कूल’ हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

प्रेम सिंह और रानी चटर्जी स्टारर फिल्म ‘मेरा पति मेरा देवता है’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Bundeli Khabar

प्रख्यात अभिनेते पीयुष यांच्या कविता कू वर दाखल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!