25.2 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210918 WA0043
महाराष्ट्र

कोणार्क एक्सप्रेस में छापा मारकर लाखो रुपए मूल्य का मादक पदार्थ किया बरामद

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण रेलवे सुरक्षा बल कल्याण की टीम ने कोणार्क एक्सप्रेस में छापा मारकर लाखो रुपए मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है। बताया जाता है कि दो बैगों में भरा यह मादक पदार्थ (गांजा) कोणार्क एक्सप्रेस के कोच नम्बर डी-2 के सीट नम्बर 84-85 के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा था। मुखबीर द्वारा सूचना मिलने के बाद आरपीरफ थाना के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने सीआईबी कल्याण के एएसआई राजकुमार भारती, हेड कांस्टेबल विजय पाटील, एचसी ललित वर्मा, एचसी भागवत गोपालघरे एवं आरक्षक एस. एन. मुंढे आदि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम बनाकर कोणार्क एक्सप्रेस के कोच नम्बर डी-2 में छापा मारा।

छापे के दौरान एक लालरंग की ट्राली वाली बैग और एक काले रंग का बैग बरामद हुआ। दोनों बैग में 20 किलो 780 ग्राम गांजा भरा हुआ था जिसकी कीमत 2 लाख 7 हजार 800 रुपए बताई जा रही है। कल्याण आरपीएफ थाना के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद किया गया मादक पदार्थ नारकोटिक्स विभाग के मुंबई युनिट अधिकारी मोहन राणे के हवाले किया गया है जिसकी जांच उक्त विभाग द्वारा की जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

गोष्टीपलीकडचे महाभारत’ सारख्या ग्रंथांनी मराठी भाषा समृद्ध होईल – दीपक केसरकर

Bundeli Khabar

गावाची ओळख प्रवेश द्वार व रस्त्यामुळे होते- दयानंद चोरघे

Bundeli Khabar

ज्युडोच्या उत्तम भविष्यासाठी आयआयएस आणि जेएफआय यांच्यात करार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!