33.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
महाराष्ट्र

आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने महावितरण को पत्र लिखकर अनाधिकृत निर्माणों को बिजली की आपूर्ति नहीं दे

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : केडीएमसी आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने महावितरण को पत्र लिखकर अनाधिकृत निर्माणों को बिजली की आपूर्ति नहीं करने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अनधिकृत निर्माणों को अब पानी के लिए नल कनेक्शन नहीं मिलेगा और यदि यह जुड़ा हुआ है, तो इसे काट दिया जाएगा. अतः इससे स्पष्ट हो गया है कि कल्याण-डोंबिवली में बड़े पैमाने पर अनाधिकृत निर्माण हो रहे हैं और उसका रजिस्ट्रेशन भी जोरो से किया जा रहा है. पिछले दस से बारह वर्षों में कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में हर साल करीब पांच हजार अनधिकृत निर्माण किए जा रहे हैं. अग्यार समिति की जांच के दौरान 2007 में मनपा क्षेत्र में 67,920 अनधिकृत निर्माण हुए थे। शहर में खाली पड़ी जमीनें खत्म होने के बाद माफिया ने मनपा की आरक्षित जमीन पर निर्माण के लिया हैं. खाड़ी, सीआरजेड क्षेत्र में शहर विकास योजना के तहत सड़कों पर भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है. अवैध निर्माण और अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए संभागीय उपायुक्तों की अवधारणा को लागू करते हुए, आयुक्त ने मनपा में प्रत्येक 10 वार्डों के लिए पांच मंडल उपायुक्तों की नियुक्ति की और उन्हें दो-दो वार्ड सौंपे गए.

अब हमने तय किया है कि अगर किसी ने अनधिकृत निर्माण कर इमारत बनाया तो हम उसे किसी भी हालत में पाइप जोड़ने की अनुमति नहीं देंगे और अगर दिया गया तो हम उसे तोड़ देंगे. महावितरण अब अनधिकृत भवनों को बिजली कनेक्शन नही देने की अपील की है। हमने उन्हें एक पत्र भी दिया है और हमने उन्हें सभी अनधिकृत निर्माणों की सूची दी है.

इसी बीच मनपा ने बड़े भवनों पर कार्रवाई के लिए हाई रीप बार क्रशर मशीन से शुरू की है. ह प्रभाग, ग प्रभाग, फ़ प्रभाग, ई प्रभाग, आई प्रभाग आदि वार्डों में अभी भी बड़ी संख्या में अनधिकृत निर्माण चल रहे हैं. इसलिए अब केडीएमसी आयुक्त ने महावितरण को पत्र दिया है कि अनधिकृत निर्माणों को बिजली की आपूर्ति न करें और किसी भी अनधिकृत निर्माण को पाइप कनेक्शन नहीं मिलेगा. आजदे गांव, डोंबिवली पूर्व और पश्चिम, आयरे गांव, कोपर, भोपर, पिसवली, खडेगोलवाली, टिटवाला, मांडा, कल्याण पूर्व और पश्चिम, 27 गांवों में बड़ी संख्या में अनधिकृत निर्माण हो रहे हैं.


Bundelikhabar

Related posts

अॅड. निर्मला सामंत प्रभावळकर यांची जनसेवा वृद्धाश्रमाला सदिच्छा भेट

Bundeli Khabar

सैनी इंडिया का रिकॉर्ड प्रदर्शन

Bundeli Khabar

अनधिकृत इमारती बांधकामामध्ये नागरिकांनी घर खरेदी करू नये महापालिकेचे आवाहन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!