21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210918 WA0023
महाराष्ट्र

बीकेसी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार पर दर्ज हो FIR

Bundelikhabar

बीकेसी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार पर दर्ज हो FIR, अनिल गलगली की मुंबई पुलिस से मांग।

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
मुम्बई : आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बीकेसी के तहत एससीएलआर लिंक रोड पर बीकेसी और कुर्ला फ्लाईओवर को जोड़ने के काम के दौरान सुरक्षा मानकों और मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए मुंबई पुलिस से संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की हैं।

मुंबई पुलिस सहित एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त को लिखे एक पत्र में अनिल गलगली ने कहा कि आज सुबह दुर्घटना में मजदूर घायल हो गए। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन ठेकेदार और अधिकारी वर्ग की लापरवाही अक्षम्य है। पुल के एक हिस्से के गिरने का मतलब है कि काम पर ध्यान नहीं दिया गया है और यह कृत्य केवल मजदूर वर्ग को मारने का एक प्रयास है। ऐसा गलगली कहते हैं।

अनिल गलगली ने 30 अगस्त 2021 को मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर, एमएमआरडीए से भी काम में देरी को लेकर एसएमएस से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस आज कार्रवाई करती है तो भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी और सतर्कता बरती जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

भिवंडी कृषी उत्पन्न बाजार समितीचे सभापती देवीदास पाटील यांची स्वराज्य तोरण कार्यालयाला सदिच्छा भेट

Bundeli Khabar

बरखा नांगिया ने यास्मीन मिस्त्री और सौम्या बनर्जी को मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2022 का पहनाया ताज

Bundeli Khabar

सरकारी नौकरियों के लिए ‘अपग्रेड-एग्जामपुर’ का अधिग्रहण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!