28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210918 WA0004
महाराष्ट्र

आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग हुई पूरी

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : एकेडमी पुरस्कार विजेता टॉम हैंक अभिनीत हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण इस साल क्रिसमस पर रिलीज के लिए निर्धारित है। पिछले कुछ वर्षों में, आमिर खान प्रोडक्शंस ने भारतीय दर्शकों को एक के बाद एक सिनेमाई रत्न दिए हैं जिसमें लगान, तारे ज़मीन पर और दंगल जैसी फिल्मों के बाद अब बहुप्रतीक्षित ‘लाल सिंह चड्ढा’ शामिल है।

यह कॉमेडी-ड्रामा अपनी घोषणा के बाद से ही सभी सही कारणों से चर्चा में रही है। यह फिल्म छह बार अकैडमी पुरस्कार विजेता रह चुकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का रूपांतरण है जिसने अपने समय में फिल्म के लैंडस्केप को फिर से परिभाषित किया था। आमिर खान द्वारा इसे निभाने और प्रतिष्ठित करैक्टर को फिर से परिभाषित करने के साथ, दर्शक शायद ही यह देखने के लिए इंतजार कर सकते हैं कि वह इसे कैसे अपना बनाते है! करीना कपूर खान अभिनीत ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पिछले साल शुरू की गई थी जिसे देश में 100 स्थानों पर शूट किया गया है।

फिल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में पूरी हो गयी है जिसके लिए कास्ट और क्रू ने सेट पर एकत्र होकर ‘अब तक की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक’ के पूरा होने का जश्न मनाया है। एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित पटकथा व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित ‘लाल सिंह चड्ढा’ आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम 18 स्टूडियो और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।


Bundelikhabar

Related posts

अज्ञानता, मनोविकार और दुर्गुणों से मुक्त होना ही सच्ची शिवरात्री मनाना है – भगवान भाई

Bundeli Khabar

मैदान वाचवण्यासाठी नागरिक सुप्रिया सुळेंच्या दारी

Bundeli Khabar

मराठी फिल्म ‘फसक्लास दाभाड़े’ 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!