Bundeli Khabar
Home » एकल श्रीहरि का स्नेह सम्मेलन 13 नवंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आमंत्रित
उत्तरप्रदेशमहाराष्ट्र

एकल श्रीहरि का स्नेह सम्मेलन 13 नवंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आमंत्रित

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : देश की प्रख्यात समाजसेवी संस्था एकल श्रीहरि मुम्बई ने दीपावली के शुभ अवसर पर आगामी 13 नवंबर को मुंबई में एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संस्था के 25 वर्षीय सेवा यात्रा पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के आयोजन और भावी कार्य योजना की रूपरेखा तय की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को संस्था के पदाधिकारियों ने निमंत्रण पत्र दिया।

संस्था के मुंबई अध्यक्ष विजय जी. केडिया ने बताया कि माननीय राज्यपाल महोदय को स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित करने के लिए एकल श्रीहरि की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक टीम राजभवन पहुंची और संस्था की गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

महिला समिति अध्यक्षा श्रीमति मीना श्रीनारायण अग्रवाल ने जानकारी दी कि राजभवन के अतिथिगृह के हॉल में संस्था की संयुक्त टीम से आमंत्रण पत्र लेते हुए राज्यपाल ने एकल श्रीहरि के धर्म, जाति, वर्ण, लिंग और भाषाई मतभेदों से ऊपर उठकर समग्र राष्ट्र और समाज सेवा के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य के प्रयासों की रूपरेखा निश्चित करने में वैचारिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रण पत्र देने के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा, ट्रस्टी महावीर प्रसाद गुप्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनय शारदा, सचिव गोविंद सर्राफ एवं ऊषा गोयल, चैप्टर २ अध्यक्षा अमिता अग्रवाल, दानदाता रामअवतार मोदी के अलावा सम्मानित सदस्य वीरेंद्र याज्ञनिक, अंकित गोयल एवं राजीव नौटियाल राजभवन पहुंचे थे। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र याज्ञनिक ने अपनी संपादित पुस्तक ‘वन पंचामृतम’ माननीय राज्यपाल को भेंट की।


Bundelikhabar

Related posts

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Bundeli Khabar

पुरग्रस्तांना एक हात मदतीचा

Bundeli Khabar

महाआवास अभियानात कोकण विभागात ठाणे जिल्हा परिषदेची अव्वल कामगिरी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!