23.5 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210918 WA0005
व्यापार

शॉपमैटिक ने बिजनेसेस के लिए होस्टिंग शुल्क किया माफ,अगले कुछ वर्षों में 5 मिलियन ग्राहक जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : इंटरनेशनल ई-कॉमर्स के लिए बिजनेसेस को तैयार होने में मदद करने वाले शॉपमैटिक ने अपने ग्राहकों से लेनदेन मॉडल में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। अब वह सब्स्क्राइबर्स से 50 रुपए / 1 डॉलर प्रतिमाह लेने की व्यवस्था खत्म कर रहा है। 9 सितंबर 2021 से शॉपमैटिक ऑनलाइन जाने वाले व्यापारियों से सिर्फ 3% लेनदेन फीस वसूल करेगा, जिससे इन बिजनेसेस के लिए ई-कॉमर्स को अपनाना और आसान हो जाएगा।

शॉपमैटिक अगले कुछ वर्षों में 5 मिलियन ग्राहकों को जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दिशा में वह कई पहल शुरू कर रहा है जो भारत में ई-कॉमर्स के तौर-तरीके ही बदल देगा। कंपनी उद्यमियों को हमेशा के लिए ऑनलाइन स्टोर स्थापित करने में कोई शुल्क नहीं लेने की घोषणा कर रही है। यह घोषणा भारत के ऑनलाइन जाने की इच्छा रखने वाले उद्यमियों और बिजनेसेस को इसमेंं मदद करने की दिशा में शॉपमैटिक के प्रयासों का सच्चा प्रमाण है।

शॉपमैटिक के सीईओ और सह-संस्थापक अनुराग अवुला ने कहा, हमने भारतीय उद्यमियों और उनकी पसंद के बारे में गहरी समझ के साथ अपना ट्रांजेक्शनल मॉडल लॉन्च किया था, जिसमें हम 50 रुपए मासिक होस्टिंग फीस और हर सफल ट्रांजेक्शन पर 3% फीस ले रहे थे। अब हमारे ग्राहक विकसित हो रहे हैं और हम इस वजह से एक बड़ा बदलाव लाने को तैयार हैं। ओपन नेटवर्किंग की भावना को दिखाते हुए हम सभी व्यवसायों और उद्यमियों को ऑनलाइन जाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं और वे अपने व्यवसाय को अधिकतम स्तर तक ले जाने के लिए शॉपमैटिक की ओमनीचैनल सुविधाओं के पूर्ण स्पेक्ट्रम का लाभ उठा सकते हैं; वे केवल तभी भुगतान करेंगे, जब वे कमाएंगे। हमें विश्वास है कि यह कदम भारत के बढ़ते एसएमई कंपनियों की वृद्धि और विकास में अहम योगदान देगा। इससे कई इच्छुक बिजनेस मालिक ऑनलाइन ग्रोथ और सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

प्रोडिजी फायनान्सची ७५० दशलक्ष डॉलर्सचा निधी उभारणी

Bundeli Khabar

गुडनेसमीच्या ऑर्गेनिक, प्रमाणित शुद्ध आणि शून्य टॉक्सिन उत्पादनांच्या श्रेणीतून आपल्या बाळांसाठी निवडा प्रमाणित ऑर्गेनिक उत्पादने

Bundeli Khabar

टीसीआई की 250 करोड़ रुपये की पूंजी का व्यय करने की योजना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!