27 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210916 WA00232
देश

गालीबाज डीटीओ डॉ हरेंद्र मलिक का कारनामा,सीएचसी गदरपुर प्रभारी डॉक्टर के साथ की गाली गलौज

Bundelikhabar

राजीव चावला/उत्तराखंड
रुद्रपुर : आपको बता दें एक के बाद एक कारनामा डीटीओ डॉक्टर हरेंद्र मलिक का उजागर होता दिखाई दे रहा है बावजूद उसके स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ ने डॉ हरेंद्र मलिक पर आशीर्वाद बनाया हुआ हैं। आपको बता दें कि ताजा मामला सीएससी गदरपुर के प्रभारी डॉ संजीव सरना से गाली गलौज करने का है इस मामले को लेकर डॉक्टर संजीव सरना ने सीएमओ के सामने आज जमकर हंगामा किया,इस हंगामे के बीच डॉक्टर सरना को देखकर डॉक्टर हरेंद्र मलिक सीएमओ कार्यालय से रफूचक्कर हो गए ।

डॉ सरना ने कहा कि आए दिन अभद्रता और गाली गलोज करते रहना और फोन पर जब वैक्सीनेशन के संबंध में बात करो तो स्टॉफ को व डॉ सरना के साथ भी भद्दी भद्दी गालियां डॉ मलिक द्वारा दी गई। जिसको लेकर डॉ सरना ने कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से लेकर जिले के एसएसपी तक इस मामले की शिकायत की है।

डीटीओ डॉक्टर हरेंद्र मलिक में पर पूर्व में भी सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने गाली गलौज अभद्रता करने का आरोप लगा था, इसके साथ ही महिला चिकित्सक के साथ शोषण करने का आरोप भी डॉक्टर हरेंद्र मलिक पर लग चुका है सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया था जिसको लेकर सीएमओ डॉ डीएस पंचपाल ने बताया था कि वह इस पूरे प्रकरण पर कार्यवाही करेंगे लेकिन सीएमओ ना जाने क्यों डीटीओ डॉक्टर हरेंद्र मलिक पर अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो कही ऐसा ना हो कि 1 दिन स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी धरने पर चले जाएं। क्योंकि डॉक्टर हरेंद्र मलिक की हरकतों से लगातार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

समाज कल्याण के नाम पर शान्ति विरोधी मिशन

Bundeli Khabar

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी हुए समाधि में लीन

Bundeli Khabar

पूर्व रेलमंत्री पीयूष गोयल बने उच्च सदन के नेता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!