27 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210916 WA00222
उत्तरप्रदेश

लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान गिरा महिला की मौत

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश
बेलखरनाथ : लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृतक उर्मिला मिश्रा उम्र 55 वर्ष पत्नी बुद्धिनाथ मिश्रा बीती रात कच्चे मकान में सो रही थी तभी लगभग रात्रि 3:30 बजे भर भरा कर पूरा मकान गिर पड़ा जिसमे दबकर अधेड़ महिला की मौत हो गई।

मकान गिरने की आवाज सुनकर घर वाले दौड़कर आए और मिट्टी का मलबा हटाए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अचानक हुए हादसे में उर्मिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

समय रहते अगर उत्तर प्रदेश सरकार की आवासीय योजना मृतक के परिवार तक पहुंच जाती तो आज मकान गिरने से उर्मिला की मौत नही होती । मामला विकास खण्ड बेलखरनाथ धाम के कंधई थाना क्षेत्र के गहरी चक गांव का है।


Bundelikhabar

Related posts

मतदान को लेकर खूनी संघर्ष: भाजपा और सपा आमने-सामने

Bundeli Khabar

पट्टी विधानसभा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का हुआ विस्तार

Bundeli Khabar

कुसुम का ज्ञान मानव हितकारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!