24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 10
देश

शरद पवार ने कहा किसानो का गुस्सा पंजाब में देखने को मिला 2 सीट केवल बीजेपी को

Bundelikhabar

कमलेश पांडेय
मुंबई : भारतीय जनत पार्टी ने जिस तरह से पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में जीत दर्ज की उसके बाद एक बार फिर से पार्टी चारो राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन भाजपा को पंजाब में हार का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी को यहां सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली है, जबकि हर किसी को चौंकाते हुए आम आदमी पार्टी ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 92 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा है।

पंजाब में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद शरद पवार ने कहा कि पंजाब के किसानों में गुस्सा था जोकि चुनाव के नतीजों में सामने आया है। पंजाब के लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को यहां हराया है और नई पार्टी को मौका दिया है। बता दें कि भाजपा को पंजाब में सिर्फ 2 सीट तो कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली है। 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत दर्ज करके आम आदमी पार्टी यहां सरकार का गठन करने जा रही है। पार्टी ने पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है।

भगवंत मान की बात करें तो उन्होंने धुरी सीट से 58 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। तीन हफ्ते पहले ही अरविंद केजरीवाल ने मान के नाम का ऐलान किया ता। उन्होंने लिखकर भी दिया था कि भगवंत मान 51 हजार से अधिक वोटों से जीतेंगे। यही नहीं केजरीवाल ने कहा था कि चन्नी अपनी दोनों ही सीटों से चुनाव हारने जा रहे हैं l


Bundelikhabar

Related posts

अक्षय पात्र फाउंडेशन और यूएन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम में हुआ करार

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

मुंबई के युवा उद्यमी डॉ.आनंद कासवेकर बने अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी शांति पुरस्कार के विजेता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!