प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कोरोना नियमावली में छूट मिलने के बाद कल्याण और आसपास के बारों में चोरी छुपके छम-छम सुरू हो गया है और कानून की आंख में धूल झोंककर देर रात तक अश्लीलता परोसी जा रही है। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर कल्याण क्राइम ब्रांच की टीम ने कल्याण पूर्व के हाजीमलंग रोड़ पर मोनालिसा आर्केस्ट्रा बार में छापा मारकर 21 बारबालाओं सहित 56 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास पाटील एवं भूषण दायमा के अनुसार इस कार्रवाई में 21 बारबालाएं, 30 ग्राहक और 5 वेटर आदि को मिलाकर कुल 56 लोगों को आरेस्ट किया गया है। साथ ही पुलिस ने बार से 78 हजार रुपए का माल भी बरामद किया है। बताया जाता है कि 15 अगस्त से कोरोना नियमों में छूट मिलने के बाद बार मालिकों ने मनमानी करना सुरु कर दिया है, और कानून की आंख में धूल झोंककर देर रात तक बारों में अश्लीलता परोसी जा रही है। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में मोनालिसा बार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।
Home » मोनालिसा आर्केस्ट्रा बार में छापा मारकर 21 बारबालाओं सहित 56 लोगों को किया गिरफ्तार

