22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210914 WA00152
मनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत ‘मिशन मजनू’ की शूटिंग हुई पूरी, पूरी टीम ने मनाया जश्न

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : शेरशाह की असीम सफलता के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया की आगामी जासूसी थ्रिलर मिशन मजनू की शूटिंग पूरी की। फिल्म की टीम ने कई केक कटिंग कर रैप-अप सेलिब्रेशन को बहुत ही धूमधाम से मनाया। 

1970 के दशक में सेट की गई इस फिल्म के प्रति नेटिज़न्स की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे, जो पाकिस्तानी धरती पर भारत के गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व करते हैं।
निर्माता अमर बुटाला कहते हैं, “इस चुनौतीपूर्ण समय में शूटिंग करने के बावजूद, हमें बेहद खुशी है कि हमने सिद्धार्थ के हिस्से की शूटिंग अपने निर्धारित समय में पूरी की है। सिड के साथ काम करके बेहद खुशी हुई है और उन्होंने इस फिल्म को अपने तरीके से बेहद खास  बना दिया है।

रॉनी स्क्रूवाला (RSVP), अमर बुटाला और गरिमा मेहता (गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया) द्वारा निर्मित फिल्म मिशन मजनू को, परवेज़ शेख, असीम अरोरा और सुमित बठेजा ने लिखा है। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा नजर आएंगे।


Bundelikhabar

Related posts

‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू, विक्की कौशल के साथ दंगल गर्ल फातिमा और सान्या

Bundeli Khabar

वाशी, नवी मुंबई येथील ‘मान्यवर’ शो रुम बाहेर हिंदुत्वनिष्ठ संघटनांची निदर्शने

Bundeli Khabar

लोकगीतों के साथ फिल्मी गीतों में भी अपनी सरगम का जादू बिखेरती हैं कविता मिश्रा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!