22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210913 WA0006
महाराष्ट्र

केडीएमसी प्रशासन ने ठेकेदार के उपर 20 करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान व नकली दस्तावेज के आधार पर जालसाजी मामला दर्ज

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : केडीएमसी प्रशासन ने एक ठेकेदार के उपर 20 करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान एवं नकली दस्तावेज के आधार पर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। खड़गपाड़ा पुलिस के अनुसार महानगर पालिका प्रशासन ने कल्याणकारी योजनाओं के लिए जुलाई 2005 में मेसर्स एस.एम.एसोशिएट नामक संस्था के ठेकेदार मैथ्यू जॉन कुचिन, अनिल चंदुलाल शहा और सीमा अनिल शहा को ठेका दिया था।

ठेकेदारों ने काम भी पूरा नहीं किया और फर्जी दस्तावेज के आधार पर मेसर्स एस. एम. एसोशिएट के नाम से दूसरी कंपनी बनाकर 20 करोड़ 69 लाख 64 हजार 584 रुपए की धोखाधड़ी कर आर्थिक नुकसान किया। केडीएमसी के कार्यकारी अभियंता तरुण जुनेजा के अनुसार आरोपी ठेकेदारों ने महापालिका की प्रॉपर्टी पर अवैद्य रूप से कब्जा कर उस पर करोड़ो का लोन लिया है। और उसे थर्ड पार्टी के हवाले कर दिया है। फिलहाल कार्यकारी अभियंता तरुण जुनेजा की शिकायत पर खड़गपाड़ा पुलिस ने मेसर्स एस.एम.एसोशिएट के संचालक मैथ्यू जॉन कुचिन, अनिल चंदुलाल शहा और सीमा अनिल शहा के नाम आर्थिक नुकसान एवं धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।


Bundelikhabar

Related posts

कॅनॉट दुकानदार स्मार्ट सिटीसोबत रस्त्याच्या परिवर्तनासाठी काम करतील

Bundeli Khabar

बोरिवली क्रीडा महोत्सवाची सांगता

Bundeli Khabar

‘बाला साहेब जिंदा होते तो उद्धव ठाकरे को मार देते गोली’ – बीजेपी नेता नारायण राणे…

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!