◼️प्रोत्साहन राशि 11000 रु. और ट्राफी
जितेंद्र शर्मा/महाराष्ट्र
मुंबई : द्वारकामाई चैरिटी संस्था की ओर से दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र मर्यादित श्रीगणेश उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके तहत भगवान श्रीगणेश जी की सर्वाधिक सुंदर झांकी को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम विजेता को 11 हजार रु. एवं ट्राफी, द्वितीय विजेता को 5001 रु. एवं ट्राफी तथा तृतीय विजेता को 2001 एवं ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए द्वारकामाई संस्था की वेबसाइट www.dwarikamai.org पर गणेश जी की सुंदर झांकी की तस्वीर सहित अपना नाम और पूरा पता भेजे। यह प्रतियोगिता केवल दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र तक मर्यादित है।

