26.6 C
Madhya Pradesh
March 29, 2026
Bundeli Khabar
Home » दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत
उत्तरप्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ़ : दयाल गंज बाजार आसपुर देवसरा क्षेत्र में गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। सड़क के किनारे बने अपने नए मकान से घर पर खाना खाने के लिए निकला झगडू राम वर्मा उम्र 55 पुत्र सीताराम राम वर्मा चारपहिया वाहन ने झगड़ू राम वर्मा को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए।

हादसा शाम के करीब 7 बजे आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लू नगर चौराहे के पास हुआ। भदव छ गांव निवासी झगड़ू राम वर्मा खेती किसानी करता है। अपना नया मकान ढकवा प्रतापगढ़ राजमार्ग पर बना रखा है मृतक का पुराना घर गांव में है रोजाना खाना खाने अपने पुराने घर पर जाता है झगड़ू राम शाम को मोटर साइकल से घर खाना खाने के लिए निकला घर से कुछ दूर चलते ही पट्टी की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए टक्कर लगने के बाद ही झगडू राम वर्मा की मौके पर मौत हो गई मृतक किसान अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बटे चार बेटियों को छोड़ गया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मामले में प्रार्थना पत्र मिला नहीं है प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

कानपुर देहात में पीएम मोदी की ऐतिहासिक सभा, चिराग सुन्दर लाल गुप्ता की टीम ने संभाला मोर्चा

Bundeli Khabar

दिन दहाड़े तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप पर हुई लूट

Bundeli Khabar

शिकायत पर आवास जांच के लिए पहुंची टीम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!